
Umang Singhar : क्या भाजपा सरकार में सरकारी खेल संस्थान राजनीतिक रसूखदारों के निजी कार्यक्रमों के आयोजन के लिए हैं? एमपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने ये सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि सीहोर के शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान में भाजपा विधायक सुदेश राय द्वारा गरबा का आयोजन करवाया जा रहा है। इसकी तैयारियों के चलते खेल अभ्यास प्रभावित हो रहे हैं। शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान के करीब 200 आवासीय प्लेयर्स अपने अपने खेलों की प्रेक्टिस नहीं कर पा रहे हैं। यहां फुटबॉल और कुश्ती के साथ कई अन्य खेलों की भी प्रेक्टिस की जाती है। गरबा की तैयारियों के कारण खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं।
सीहोर स्थित मध्यप्रदेश के एकमात्र शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान में खेलों की जगह गरबा प्रैक्टिस चल रही है। इसके चलते प्लेयर्स परेशान हो रहे हैं। शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान में प्लेयर्स फुटबॉल खेलते हैं, यहां भाला फेंक और डिस्कस थ्रो की भी प्रेक्टिस की जाती है। पहलवानी के दांव पेंचों का भी यहां अभ्यास किया जाता है।
कांग्रेस ने प्रदेश के एकमात्र शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान में गरबा के आयोजन पर आपत्ति जताई है। यहां के भाजपा विधायक सुदेश राय द्वारा यह आयोजन कराया जा रहा है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि गरबा की तैयारियों के चलते 193 आवासीय छात्र अपने खेलों के अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। यह सरासर अनुचित है।
कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा:
क्या भाजपा सरकार में सरकारी खेल संस्थान राजनीतिक रसूखदारों के निजी कार्यक्रमों के आयोजन के लिए हैं?
सीहोर के शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान में भाजपा विधायक सुदेश राय द्वारा गरबा आयोजन करवाया जा रहा है। इसकी तैयारियों के चलते 193 आवासीय छात्रों के खेल अभ्यास प्रभावित हो रहे हैं।
जहां बच्चों को एथलेटिक्स, फुटबॉल, कुश्ती और अन्य खेलों की तैयारी करनी चाहिए, वहां मल्टीपरपज हॉल और मैदान गरबा प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल हो रहे हैं।
गरबा एक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम है, लेकिन इसके लिए अलग से वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे छात्रों का खेल अभ्यास प्रभावित न हो।
भाजपा सरकार बताए, क्या आपका राजनीतिक आयोजन खिलाड़ियों के भविष्य से बड़ा है?
मुख्यमंत्री मोहन यादव जी, सरकारी खेल परिसर को तत्काल विद्यार्थियों के लिए मुक्त कराइए और जिम्मेदार अधिकारियों एवं अपने विधायक सुदेश राय से जवाब मांगिए।