भोपाल

बेवफा बीवी ने आशिक के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा

आरोपियों की निशानदेही पर 5 दिन बाद नाले में बोरे में बंद मिली युवक की लाश...  

2 min read
Feb 23, 2023
bhopal.jpg

भोपाल. भोपाल में शादी के बाद अवैध संबंध और फिर कत्ल जैसी खौफनाक वारदात सामने आई है। घटना शहर के सुखीसेवनिया इलाके का है जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति के कत्ल की साजिश रची और फिर पति को मौत के घाट उतारने के बाद उसके शव को नाले में ले जाकर बोरे में बंद कर फेंक दिया था। पुलिस को गुमराह करने के लिए पत्नी ने पति की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी लेकिन आरोपियों की साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया।

पत्नी ने दर्ज कराई पति की गुमशुदगी
पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि सूखी सेवनिया की रहने वाली एक महिला ने 21 फरवरी को पुलिस थाने में आकर अपने पति बबलू कुशवाह के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया था कि वो अपने मायके गई थी और 20 फरवरी को जब वापस आई तो पति बबलू घर पर नहीं था। दूसरे दिन तक जब बबलू घर नहीं आया तो वो शिकायत दर्ज कराने आई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर बबलू की गुमशुदगी दर्ज की और उसकी तलाश में जुट गई थी।


प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट, ऐसे खुला राज
पुलिस बबलू की तलाश में जुटी हुई थी इसी दौरान तफ्तीश में उसे पता चला कि महिला के एकता नगर में रहने वाले असलम के साथ अवैध संबंध हैं और इसका पता महिला के पति बबलू को चल गया था। जिसके कारण पति-पत्नी में तो विवाद हुआ ही था साथ ही असलम से भी बबलू का विवाद हुआ था। पुलिस को असलम पर शक हुआ और जब असलम को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने महिला के साथ अवैध संबंध होने के साथ ही बबलू की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी असलम ने बताया कि 14 साल के नाबालिग के साथ मिलकर बबलू की लोहे की रॉड और चाकू मारकर हत्या की थी और फिर नईम नाम के साथी की मदद से उसकी लाश को बोरे में बंद कर 6 किमी. दूर पातरा नाले में ले जाकर फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी असलम, उसके साथी नईम व नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।

देखें वीडियो- धीरे-धीरे प्यार को बढ़ाएं हद से न गुजर जाएं !

Published on:
23 Feb 2023 04:25 pm