भोपाल

“तय मापदंडों में नहीं बनी, बस वालों को रगड़ना पड़ेगा”: नितिन गडकरी ने किया सुगम सेवा का शुभारंभ

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुगम यात्री परिवहन सेवा की करेंगे शुरुआत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी साथ
3 min read
• •
Updated: 25 Sep 2026, 2:44 PM IST
Nitin Gadkari
नितिन गडकरी (फोटो - आईएएनएस)

मध्यप्रदेश में 21 साल बाद फिर सार्वजनिक बसें लोगों को शहरों से लेकर गांवों तक पहुंचाएगी। 2005 में तत्कालीन सीएम बाबूलाल गौड़ के कार्यकाल में बंद सड़क परिवहन निगम (सपनि) के बाद अब लोगों को 'अपनी बस' मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुगम यात्री परिवहन सेवा की शुरुआत की। 7 शहरों की 351 इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने का कार्यक्रम भोपाल में भेल दशहरा मैदान में चल रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सुबह ही भोपाल आ गए थे। उन्होंने लालघाटी में स्वर्गीय दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और एक पौधा भी रोपा।

शहपुरा टोल नाके को अस्थायी रूप से बंद करने की मंजूरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश में जारी हाईवे प्रोजेक्ट्स के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने शहपुरा टोल नाके को अस्थायी रूप से बंद करने की मंजूरी दी है।

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम यात्री परिवहन सेवा का सीएम डॉ. मोहन यादव ने ऐलान किया था। इसके बाद 1 अप्रेल 2025 को कैबिनेट ने योजना पर मुहर लगा दी। सुगम यात्री परिवहन सेवा की अब प्रदेशवासियों को सौगात मिल रही है। इस पर सरकार का पूरा नियंत्रण रहेगा।

इन बसों का संचालन पीपीपी मोड पर होगा। इनमें यात्री सुगम, सुरक्षित, मॉडर्न और पर्यावरण अनुकूल सुविधाओं के साथ यात्रा कर सकेंगे। इससे शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बस कनेक्टविटी मजबूत होगी। प्रदेश की 75 प्रतिशत ग्राम पंचायतों तक इस सेवा का विस्तार होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रिमोट का बटन दबाकर प्रदेशवासियों को "मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा" एवं "पीएम ई-बस सेवा" की सौगात दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा पर लघु फिल्म का प्रस्तुतीकरण एवं पुस्तिका का विमोचन किया गया।

एम ओ यू का आदान-प्रदान

मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के प्रबंध संचालक मनीष सिंह तथा स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर भोपाल के निर्देशक प्रोफेसर डॉ कैलाश राव एम के बीच एम ओ यू का आदान-प्रदान हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के संचालन के लिए यह करार किया गया।

शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा और पीएम ई-बस सेवा के जरिए प्रदेशवासियों का सपना पूरा हो रहा है। इस सेवा से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था अधिक सुगम, सुरक्षित और आधुनिक बनेगी।

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कार्यक्रम में कहा अब मध्यप्रदेश कनेक्टिविटी, मोबिलिटी और पर्यावरण संरक्षण के साथ सुगम यातायात सुविधा देने वाले देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। सर्वसुविधायुक्त बसें प्रदेश के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात हैं। उन्होंने बताया कि लोकपथ ऐप पर मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की बसों की समय-सारणी भी उपलब्ध होगी।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बस कनेक्टिविटी को मजबूत करना है। इससे प्रदेश की ग्राम पंचायतें भी शहरों से जुड़ेगी।

सीएम मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि हमारे राज्य में 5 लाख किमी से सड़कें बनी हैं। ऐसे में गांव कस्बे के लोगों को किसी काम से शहर जाना है तो उसमें सुगम बस सेवा मील का पत्थर साबित होगी। सीएम ने कहा कि जनता की सेवा के संकल्प का आज बड़ा अध्याय पूरा हो रहा है। 351 से शुरू हुई यह सौगात 1500 बसों तक जाएगी। 2023 में भाजपा के संकल्प पत्र में भी यह वादा किया था जो आज पूरा हुआ।

कांग्रेस ने योजनाबद्ध तरीके से बंद की बस सेवा

सीएम मोहन यादव ने कहा कि नितिन गड़करी जब मप्र आते हैं तो खजाना खोल देते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर योजनाबद्ध तरीके से राज्य परिवहन बस सेवा बंद करने का आरोप लगाया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि बस सेवा के सिस्टम को अंदर से खराब कर षड्यंत्र पूर्वक काम किया गया। राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का राजकुमार आरोप लगाने से मानता नहीं। उसे लगता है कि वो प्रधानमंत्री बनने के लिए पैदा हुआ है, लेकिन ये जनता है सब जानती है। दुनिया ने भारत के नेता प्रतिपक्ष की गरिमा देखी है जो अब लगातार गिर रही है।

खबर अपडेट की जा रही है…

Updated on:
25 Sep 2026, 2:44 PM IST
Published on: