Vande Bharat: अगर आप भी बार-बार कंफ्यूज होते हैं तो परेशान न हो। हम आपको बताएंगे EC और CC कोच में क्या अंतर होता है।
Vande Bharat: ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। यात्रियों को जानकारी के लिए बता दें कि राजधानी भोपाल समेत मध्यप्रदेश के अन्य शहरों से 7 वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत होने वाली है। इनके चलने से लोग कम समय में ही एक जगह से दूसरी जगह पर सफर कर पाएंगे।
भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि रेलवे मार्च-अप्रैल तक पश्चिम मध्य रेलवे को वंदे भारत की पहली रैक दे सकता है। इन सबके बीच यात्रियों के बीच वंदे भारत की EC और CC कोच को लेकर काफी कंफ्यूजन है।
वंदे भारत के कोच में लोगों को सीट खोजने में समस्या होती है क्योंकि बाहर से सब एक जैसी लगती है। हर कोच में केवल बैठने वाली ही सीट होने की वजह से लोग पहचान नहीं कर पाते। अगर आप भी बार-बार कंफ्यूज होते हैं तो परेशान न हो। हम आपको बताएंगे EC और CC कोच में क्या अंतर होता है।
वंदे भारत ट्रेनों में EC इकोनॉमिक कोच काफी ज्यादा आरामदायक होते हैं। इनकी सीटों के बीच काफी ज्यादा गैप होता होता है। जिससे लोगों को निकलने-बैठने में असुविधा नहीं होती है। अक्सर आपने देखा होगा कि वंदे भारत ट्रेन में एक तरह 3 से 4 सीटें और दूसरी तरफ 2 से 3 सीटें लगी होती है।
वंदे भारत के सामान्य कोच लगभग ऐसे ही होते हैं। लेकिन वंदे भारत ट्रेन के EC कोच की सीटें अलग होती हैं। इसमें आपको पूरे कोच में दोनों तरफ केवल 2 सीटों का ही जोड़ा देखने को मिलेगा। इस कोच में सीट 2+2 में होती है और आमने-सामने की सीट में स्पेस भी ज्यादा होता है।
वहीं अगर CC कोच यानि चेयर कार की बात करें तो अन्य ट्रेनों को देखते हुए इसकी सीटें काफी आरामदायक होती है लेकिन इकोनॉमिक कोच जितना स्पेस नहीं होता है। इसमें एक तरह 3 से 4 सीटें मिलेंगी और दूसरी तरफ 2 से 3 सीटें होगी। दोनों कोच में यह भी अंतर है कि आपको वंदे भारत ट्रेन के CC कोच की टिकट EC कोच के मुकबाले सस्ती पड़ेंगी। EC कोच में सीटों की बनावट और सुविधाएं अलग होने की वजह से इस कोच का टिकट प्राइस अधिक होता है।