भोपाल

Vande Bharat: तीन बड़े शहरों, 4 राज्यों के लिए हर दिन चलेगी वंदे भारत ट्रेन, रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुश खबरी

Vande Bharat: भोपाल से पटना, मुंबई और लखनऊ जाने के लिए हैं कई ट्रेन, लेकिन कोई भी नहीं जाती डायरेक्ट, रेलवे ने किया दिवाली से पहले तीनों स्टेशनों के लिए हर दिन भोपाल से सीधी ट्रेन चलाने का ऐलान
2 min read
• •
Updated: 19 Aug 2024, 2:06 PM IST
vande bharat news bhopal
Vande bharat News Bhopal

Vande Bharat: इंडियन रेलवे (Indian Railways Big Announcement) ने 4 राज्यों बिहार (Bihar), महाराष्ट्र (Maharashtra), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और मध्य प्रदेश (madhya pradesh) के रेल यात्रियों को दिवाली से पहले ही तोहफा दे दिया है। अब पटना, मुंबई और लखनऊ जाने वाले यात्रियों को राजधानी भोपाल से सीधी ट्रेन की सुविधा मिल सकेगी। भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से अब हर दिन मुंबई, पटना और लखनऊ के लिए सीधी ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाएगी।

इसमें विशेष ये कि पटना और मुंबई के लिए चलने वाली 16-16 कोच वाली वंदे भारत में सभी कोच स्लीपर होंगे। वहीं लखनऊ के लिए 8 कोच वाली चेयर कार चलाई जाएगी। आरकेएमपी-निजामुद्दीन नई दिल्ली (RKMP-nizamuddin new delhi) वंदे भारत एक्सप्रेस में भी दो स्लीपर कोच जोड़े जाएंगे। रेलवे का कहना है कि सितंबर 2024 में दिवाली से पहले ये कोच भोपाल रेल मंडल को अलॉट हो जाएंगे।

कोच अलॉट होते ही शुरू होगा ट्रायल

सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि कोचअलॉट होते ही ट्रायल रन शुरू कर दिया जाएगा। वहीं उम्मीद है कि दिवाली से पहले ही ये सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

इन तीन स्टेशनों लिए फिलहाल नहीं है सीधी ट्रेन

1. भोपाल से पटना (Bhopal-Patna Direct Train)

बता दें कि भोपाल से पटना जाने के लिए डायरेक्ट कोई ट्रेन अभी तक नहीं है। अहमदाबाद-पनवेल, वापी-दानापुर स्पेशल, अगरतला साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल, आरकेएमपी-सहरसा साप्ताहिक स्पेशल, इंदौर-पनवेल जैसी 10 ट्रेन संचालित हैं। इनमें भी सालभर वेटिंग से यात्री परेशान रहते हैं। यही कारण है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। इसका काम अंतिम चरण में है।

2. भोपाल से मुंबई (Bhopal-Mumbai Direct train)

वर्तमान में मुंबई के लिए केवल दो ही ट्रेन भोपाल से हैं। आरकेएमपी से चलाई जाने वाली लश्कर और एलटीटी एक्सप्रेस दोनों ही साप्ताहिक हैं। वहीं पंजाबमेल, कुशीनगर, मंगला, कामायनी, राजधानी, तुलसी, पुष्पक, गोरखपुर-एलटीटी समेत 20 से ज्यादा ट्रेनें इस रूट पर चलती हैं। लेकिन सभी में वेटिंग। यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए उनकी मांगें मानते हुए रेलवे ने भोपाल से मुंबई के लिए सीधी ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

3. भोपाल से लखनऊ (Bhopal-Lucknow Direct Train)

भोपाल से लखनऊ को लिए फिलहाल कोई सीधी ट्रेन नहीं है। सप्ताह में 3 दिन भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस चलती है। वहीं भोपाल-लखनऊ साप्ताहिक गरीब रथ एक्सप्रेस है। संत हिरदाराम नगर से सप्ताह में 2 दिन महाकाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस है। साप्ताहिक करीब 15 ऐसी ट्रेन हैं जो इनडायरेक्ट हैं, लेकिन अधिकतर में सालभर वेटिंग बनी रहती है।

Updated on:
19 Aug 2024, 2:06 PM IST
Published on: