Vande Bharat Sleeper Train : वंदे भारत के स्लीपर कोच को यदि रेल युग की सबसे बेहतरीन ट्रेन कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। तस्वीरों के साथ हम आपको बता रहे हैं वंदे भारत के इस नए स्लीपर वर्जन की खुबियां और Vande Bharat Express के बारे में कुछ इंट्रेस्टिंग फैक्ट...
Vande Bharat Sleeper Train : वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या जिस तेजी से बढ़ रही है उसके साथ ही उसके स्लीपर वर्जन पर भी तेजी से काम हो रहा है। यह ऐसा वर्जन होगा जो आपके सफर को बेहद आरामदायक और लग्जरी होगा। वंदे भारत का कूल लुक आपका दिल खुश कर देगा। अब सफर छोटा हो या लंबा हर यात्री के लिए मजेदार, यादगार और शानदार होगा। आपको बता दें कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत स्लीपर कोच का फस्र्ट लुक और इनसाइड तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरें देखकर आप कहेंगे वाह क्या बात है... वंदे भारत के स्लीपर कोच को यदि रेल युग की सबसे बेहतरीन ट्रेन कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। तस्वीरों के साथ हम आपको बता रहे हैं वंदे भारत के इस नए स्लीपर वर्जन की खुबियां और Vande Bharat Express के बारे में कुछ इंट्रेस्टिंग फैक्ट...
भारत में ही बन रहे हैं कोच Interesting Facts Vande Bharat Sleeper Coach
* वंदे भारत एक्सप्रेस का यह स्लीपर वर्जन 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा।
* वहीं रेलवे मंत्रालय ने 2029 तक 80 वंदे भारत स्लीपर कोच ट्रेन का लक्ष्य रखा है।
* वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया जा रहा है।
* इसका डिजाइन मॉडर्न है और यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
* वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 16 कोच का होगा।
* कॉन्सेप्ट स्लीपर कोच में अधिक आरामदायक सीटों के साथ क्लासिक लकड़ी का डिजाइन है।
* कोचों में फ्लोर लाइटनिंग की व्यवस्था और बेहतर रोशनी का इंतजाम होगा।
* ये ट्रेन लंबी दूरी के लिए चलाई जाएगी।
* वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें चलने से यात्रियों को लंबी यात्रा के दौरान राहत रहेगी, वे आराम से सोते हुए यात्रा कर सकेंगे।
* इन कोचों को रेलवे की फैक्ट्री महाराष्ट्र के लातूर और चेन्नई के आईसीएफ में तैयार किया जाएगा।
* सबसे कम बोली लगाने वाले बिडर को रखरखाव, मेंटिनेंस और अन्य काम सौंपा गया है।
* ये कंपनी लातूर फैक्ट्री में इसका निर्माण करेगी।
* दूसरे सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी 80 वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण चेन्नई में करेगी।
जानें ये भी
* देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी।
* इस प्रीमियम ट्रेन ने सबसे पहले नई दिल्ली और वाराणसी के बीच यात्रा की शुरुआत की थी।
* देश के विभिन्न राज्यों में वंदे भारत ट्रेन की कनेक्टिविटी होने से टूरिज्म को भी बढ़ावा मिला है।