
भोपाल. वित्तमंत्री अरुण जेटली और फरार कारोबारी विजय माल्या की मुलाकात से राजनीतिक हड़कंप मच गया है। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में वित्तमंत्री से मुलाकात कर.. फरार शराब कारोबारी का मिलना कई सवाल खड़ा कर रहा है।
भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को लेकर राजधानी भोपाल में कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वित्तमंत्री अरुण जेटली का पुतला जलाया। कांग्रेसियों का कहना है कि सरकार जनता को लूट रही है। शराब कारोबारी 9 हजार करोड़ लेकर लंदन भाग गया लेकिन सरकार कुछ नहीं कर पायी। अब सरकार भी विजयमाल्य को बचाने में लगी है।
पुतला फूंककर जताया विरोध
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि विजय माल्या की संगीन आरोपों की स्वतंत्रत जांच की जाए। उन कहना है कि विजय माल्या भारत छोड़ने से पहले वित्तमंत्री से मुलाकात कर देनदारी का मामला सलटाने की बात सामने आ रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री से माल्या के आरोपों के स्वतंत्र जांच की मांग की है। साथ ही वित्तमंत्री पद से अरुण जेटली को हटाने की भी मांग की जा रही है।
2006 से विवादों में आए माल्या
किंगफिशर एयरलाइन के मालिक विजय माल्या कई बैंकों का 9000 करोड़ का ऋण न चुकाने के मामले में शामिल है। जानकारों का कहना है कि इस मामले में कार्रवाई से बचने के लिए माल्या इंग्लैण्ड चले गए थे। माल्या का पहला मामला 2006 में सामने आया था जब किंगफिशर ने आईडीबीआई में बैंक लोन के लिए अप्लाई किया था और बैंक ने लोन देने से इनकार कर दिया था।
2007- किंगफिशर एयरलाइन ने कर्ज़ में डूबी हुई एयर डेक्कन को खरीदने का निर्णय लिया। 2008 में तेल के दामों में बढ़ोत्तरी के कारण किंगफिशर का उधारी 934 करोड़ हो गयी थी। 2009 में आईडीबीआई ने अपना निर्णय बदला और किंगफिशर एय़रलाइन को 900 करोड़ का लोन देने का फैसला लिया था।
2016 में माल्या ने भारत छोड़ दिया
2011- 70 करोड़ रुपये का भुगतान न करने के कारण आयकर विभाग ने 11 बैंक खातों के लेनदेन पर रोक लगा दी। 2012 में माल्या ने कैरियर लोन के लिए 5,904 रुपये की गारंटी दी। 2014 में यूनाइटेड इंडिया बैंक ने किंगफिशर की ज़मानतदार या गारंटर कंपनी यूबीएचएल को विलफुल डिफॉल्टर की श्रेणी में डाल दिया।
2015- एसबीआई की अगुवाई में बैंकों के ग्रुप ने विले पार्ले में किंगफिशर हाउस को अपनी अधिकार में ले लिया। 2016- बैंकों ने इस ग्रुप ने विजय माल्या का पासपोर्ट अटैच करने के लिए डीआरटी यानि डेट रिकवरी ट्राइब्यूनल का रुख किया। 2016 में माल्या ने भारत छोड़ दिया जिसके बाद से भगोड़े घोषित शराब कारोबारी विजय माल्य का विवाद लगातार सुर्खियों में है।