भोपाल

यहां धनतेरस से पहले ही मन गई दिवाली, खबर पढ़कर हैरान रह जाएंगे आप…

पन्ना में ग्रामीणों के साथ कुछ ऐसा हुआ कि धनतेरस से पहले ही उनकी दिवाली हो गई। ग्रामीणों के चेहरे की खुशी देखते बनती है। आप भी जानिए इस खुशी का राज...
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Oct 2022, 1:42 PM IST
panna_city.jpg

पन्ना। डायमंड सिटी पन्ना में इन दिनों ग्रामीण दिवाली सी खुशी मना रहे हैं। हर किसी के चेहरे पर ऐसी खुशी है कि लग रहा है यहां धनतेरस से पहले ही दिवाली आ गई है। जीहां ये स्थिति इसलिए बन रही है कि यहां हीरों की 'बारिश' सी हो रही है। एक पखवाड़े से हर दिन किसी न किसी को हीरा मिल रहा है। महीनेभर में यहां करीब 100 कैरेट के हीरे जमा हो चुके हैं। शुक्रवार को 10.10 कैरेट के तीन हीरे कार्यालय में जमा कराए गए। 18 अक्टूबर को इन्हें नीलामी के लिए रखा जाएगा। क्षेत्र में लगातार हीरा मिलना न सिर्फ खदान संचालकों, बल्कि आमजन में भी कौतूहल का विषय बना है।

हीरापुर टपरियन निवासी रज्जनलाल कोंदर ने सितंबर में पट्टा बनवाकर कृष्णा कल्याणपुर (पटी) में हीरा खदान लगाई थी। पिछले दिनों उसे 2.89 कैरेट का जैम क्वालिटी का हीरा मिला। जनवार निवासी जलसा बाई को भी 1.74 कैरेट का जैम क्वालिटी का हीरा मिला है। बेनी सागर निवासी आशिफ शेख को भी कृष्णा कल्याणपुर (पटी) में 5.47 कैरेट का बड़ा हीरा मिला है। हालांकि, यह हीरा मैला किस्म का है।

Published on: