भोपाल

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कांग्रेस ने खत्म किया था विरासत टैक्स, विवेक तन्खा बोले, देश को सच बताने का शुक्रिया

विरासत टैक्स को लेकर मचे सियासी बवाल के बीच शिवराज सिंह चौहान ने कहा जनता के दवाब के कारण कांग्रेस ने तब हटाया था विरासत टैक्स, विवेक तन्खा ने कहा शुक्रिया...

2 min read
Apr 26, 2024

विरासत टैक्स को लेकर पूरे देश में इन दिनों सियासी बवाल मचा हुआ है। पूरी भाजपा पार्टी और पीएम नरेन्द्र मोदी खुद इसे लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोल रहे हैं लेकिन इसी बीच शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो ये कह रहे हैं कि जनता के दबाव में राजीव गांधी ने विरासत टैक्स को खत्म किया था। शिवराज सिंह का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस से राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने ट्वीट कर शिवराज सिंह चौहान को शुक्रिया कहा है।

विवेक तन्खा ने शिवराज को कहा शुक्रिया


शिवराज सिंह चौहान का वीडियो सामने आने के बाद विवेक तन्खा ने एक के बाद एक दो ट्वीट किए जिनमें उन्होंने लिखा- बीजेपी में अब पीएम मोदी के खिलाफ सच बोलने का साहस तो किसी को हुआ। दो दिन पहले मोदी जी कह रहे थे कि विरासत टैक्स राजीव गांधी जी ने अपनी संपत्ति बचाने के लिए हटाया था। आज पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ कर दिया कि यह टैक्स जनता के दबाव के चलते कांग्रेस सरकार ने हटाया था। देश जानता है कि कांग्रेस हमेशा जनहितैषी निर्णय लेती रही है। धन्यवाद शिवराज जी …आपको सच बोलने के लिए। मेरे पिता की मृत्यु 1978 में हुई थी। तब एस्टेट ड्यूटी टैक्स लागू था। पूरे देश में उसका विरोध था। कांग्रेस और राजीव जी की सरकार ने इसका अंत किया था।

शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो में ये कहा


जो वीडियो सामने आया है उसमें शिवराज सिंह चौहान कह रहे हैं कि विरासत टैक्स पहले था लेकिन जनता के दबाव में कांग्रेस ने इसे खत्म किया था। उस समय जब स्व. इंदिरा गांधी नहीं रही थीं, तब स्व. राजीव गांधी ने मां की संपत्ति उन्हें मिल जाए इसके लिए इसको हटाया हो। लेकिन कांग्रेस को देश के आगे ये स्पष्ट करना होगा कि उसके इरादे क्या हैं।

Updated on:
26 Apr 2024 11:09 pm
Published on:
26 Apr 2024 07:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर