आठ हजार मतदाता चुनेंगे नगर सरकार

सीधी। नगर परिषद मझौली चुनाव मे मतदाता अध्यक्ष पद के 9 और पार्षद पद के 101 दावेदारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। प्रशासन के द्वारा मतदान के लिए तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं। मतदान  नगर परिषद के 15 वार्डों के 15 मतदान केंद्रों मे […]

2 min read
Dec 22, 2015

सीधी।
नगर परिषद मझौली चुनाव मे मतदाता अध्यक्ष पद के 9 और पार्षद पद के 101 दावेदारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। प्रशासन के द्वारा मतदान के लिए तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं। मतदान नगर परिषद के 15 वार्डों के 15 मतदान केंद्रों मे होगा। 22 दिसंबर को होने वाले मतदान में 8 हजार 801 मतदाता सभी प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। मतदान के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने रिटर्निंग ऑफिसर एमपी बरार ने सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की है। इसके साथ ही जोनल अधिकारी भी नियुक्त किए गए है।


अभ्यर्थियों संबंधी कर्मचारियों को किया गया संलग्न

नगर परिषद मझौली में हो रहे निर्वाचन को निर्विघ्न एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए चुनाव लडऩे वालों के सगे संबंधी कर्मचारियों को जिला निर्वाचन कार्यालय सीधी में संलग्न कर दिया गया है। ऐसे 32 कर्मचारियों को संलग्न किया गया है। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मझौली के बीसीएम अरूण कुमार द्विवेदी, लेखापाल आशुतोष द्विवेदी, डीईओ उपेंद्र तिवारी, सेवा सहकारी समिति के विक्रेता वीरेंद्र सिंह, रजनीश सिंह, अंगिरा प्रसाद चतुर्वेदी एवं विजय कुमार मिश्रा, नगर परिषद के सचिव राजा राम साकेत, दैनिक श्रमिक बलराम यादव, सौरव चतुर्वेदी, ऋषांक तिवारी, हिम्मत सिंह, राजेश सिंह, तुलसीदास मिश्रा, राजेश साकेत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कारपेंटर इंद्रजीत सिंह, दैनिक वेतनभोगी रमेश सिंह, राजेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, राज बहोरन सिंह, प्रमोद कुमार वर्मा, सनत कुमार वर्मा, कृष्ण मुरारी यादव, उत्कृष्ट स्कूल इन्द्रेश कचेर, गया प्रसाद तिवारी, आद्या प्रसाद चौबे, राम भरोसा गुप्ता, जन शिक्षक कमलाकर सिंह, अमरदीप सिंह, संजय तोमर, संतोष साकेत एवं एबीएफओ राजेश सिंह को संलग्न किया गया है।


परिणाम 26 को

मतदान के पश्चात मतों की गिनती 26 दिसंबर को की जाएगी। मतगणना का कार्य सुबह 9 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। मतगणना पूर्ण हो जाने के तत्काल बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी।


Published on:
22 Dec 2015 01:17 am
Also Read
View All