भोपाल

बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही महिलाओं ने ऐसा किया विरोध, मच गया हड़कंप!

जल संकट से जूझ रहे क्रिस्टल आइडियल सिटी के रहवासी

2 min read
May 28, 2018
Water crisis in Crystal Idyll City

भोपाल/अवधपुरी। पेयजल संकट से जूझ रही क्रिस्टल आइडियल सिटी की महिलाओं ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस इस दौरान महिलाओं ने कॉलोनी का गेट पर ताला लगाकर लोगों की आवाजाही बंद कर दी। महिलाओं ने आरोप लगाया कि सात दिन से कॉलोनी में पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है।

बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। विरोध प्रदर्शन करीब एक घंटे तक चला। बिल्डर और कॉलोनी के मैनेजर ने महिलाआें को पेयजल सप्लाई व्यवस्था ठीक करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही महिलाओं ने गेट का ताला खोलकर प्रदर्शन बंद किया।

जानकारी के अनुसार क्रिस्टल आइडियल सिटी में करीब पांच सौ परिवार निवास करते हैं। बीते एक सप्ताह से यहां पेयजल संकट गहराया हुआ है। इसका मुख्य कारण यह है कि वाटर सप्लाई के समय कॉलोनी के कुछ क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद हो जाती है।

जिस क्षेत्र में बिजली होती है, वहां के कुछ लोग मोटर लगाकर पाइप लाइन से पानी खींच लेते हैं। इससे सभी घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता है। बीते तीन दिन से यह समस्या काफी बढ़ गई है। इसके विरोध में रविवार को महिलाओं ने कॉलोनी का गेट बंद कर प्रदर्शन किया।

40 परिवारों की महिलाओं ने जताई नाराजगी
विरोध प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने बताया कि कॉलोनी के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी बिल्डर पर हैं। बिल्डिर को तय राशि रहवासी प्रति साल देते हैं। महिलाओं का कहना है कि यदि पेयजल संकट दूर नहीं किया गया तो फिर से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। रविवार को विरोध प्रदर्शन में करीब 40 परिवार की महिलाएं शामिल हुईं।

नर्मदा पाइप लाइन से भी नहीं मिल रहा प्र्याप्त पानी
महिलाओं ने बताया कि हर साल गर्मी में पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है। इस बार बीते सात दिन से स्थिति कुछ ज्यादा खराब है। कॉलोनी के लोग 300 से 500 रुपए में एक टैंकर पानी खरीद रहे हैं। कॉलोनी के अधिकांश घरों में नर्मदा जल पाइप लाइन के कनेक्शन है, लेकिन इससे भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है

महिलाएं बोलीं- इसके बाद भी जल संकट से निजात नहीं मिली तो आंदोलन करेंगे
सात दिन से पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। तीन दिन से कॉलोनी के लोग पानी खरीदकर काम चला रहे हैं। यदि प्रदर्शन के बाद भी जल संकट से निजात नहीं मिली तो आंदोलन करेंगे। प्रमिला रमोले, गृहणी


हर साल गर्मी में जल संकट से जूझना पड़ता है। सात दिन से तो बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। बिल्डर और मैनेजर को भी बताया है। समस्या का हल नहीं हई तो आंदोलन करेंगे। सलूजा पाटिल, गृहणी


गर्मी के सीजन में यदि पर्याप्त पानी नहीं मिले तो घर के पूरे काम प्रभावित हो जाते हैं। सात दिन से पानी के परेशान होना पड़ रहा है। इससे घर के दूसरे काम भी प्रभावित हो रहे हैं। सूरी गुप्ता, गृहणी

Published on:
28 May 2018 07:40 am
Also Read
View All