भोपाल

बार-बार मना कर रही है गर्ल फ्रेंड तो आज करें ये काम, इस दिन करें इजहार मान जाएगा प्यार

प्यार करने वाले कुछ प्रेमी ऐसे भी हैं , जो प्रपोजल लिए अपने लवर के आगे-पीछे घूम रहे हैं, लेकिन वो है कि मानता नहीं... अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो इस खबर को जरूर पढ़िए ये आपके बहुत काम की है...
3 min read
Feb 07, 2024
valentines_day_how_to_propose_to_get_love_on_this_valentine_day.jpg

वेलेंटाइंस डे (valentine's day) ने फरवरी को प्यार के इजहार का महीना बना दिया। फरवरी का सेकंड वीक (valentine week) आते ही प्यार करने वालों के दिल धड़कने लगते हैं... 7 दिन तक मनाया जाने वाला वेलेंटाइन वीक कई लोगों के जीवन में प्यार के रंग घोल देता है, तो प्यार करने वाले कुछ प्रेमी ऐसे भी हैं , जो प्रपोजल लिए अपने लवर के आगे-पीछे घूम रहे हैं, लेकिन वो है कि मानता नहीं... अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो इस खबर को जरूर पढि़एगा, क्योंकि इसमें शहर के रत्न एक्सपर्ट संदीप सोनी आपको बता रहे हैं ऐसा जादुई रत्न जिसे आपको इस वीक में 9 फरवरी गुरुवार के दिन पहनना है और फिर 13 फरवरी को फिर से प्यार का इजहार करना है। फिर देखिए 14 फरवरी को आपके साथ होगा आपका प्यार...

रत्न एक्सपर्ट संदीप सोनी कहते हैं कि रत्नों का आपके जीवन पर बहुत असर पड़ता है। अक्सर लोग अपने जीवन में आ रही परेशानियों और मुश्किलों को दूर करने के लिए इन्हें धारण करते हैं। वहीं कुछ लोग प्रेम पाने, प्रेम विवाह करने के उद्देश्य से भी रत्न धारण करते हैं।

ये है प्रेम का प्रतीक रत्न

संदीप बताते हैं कि प्रेम का प्रतीक रत्न पुखराज को माना जाता है। पुखराज ग्रह गुरु का रत्न है। ये पीले रंग का होता है। जिसकी कुंडली में गुरु कमजोर होता है, उसके जीवन में प्रेम, प्रेम विवाह या सामान्य विवाह के योग बनने में दिक्कत आती है। ऐसे में गुरु को मजबूत करने के लिए पुखराज धारण किया जाता है।

इस दिन करें धारण

अगर आप किसी को अपना वेलेंटाइन बनाना चाहते हैं और चाहते हैं कि वो आपका प्रपोजल एक्सेप्ट कर ले, तो आपको गुरुवार के दिन पुखराज को धारण करना चाहिए।

इस तरह धारण करें पुखराज

पुखराज को धारण करने के लिए आपको सुबह शुभ मुहूर्त में देव गुरु बृहस्पति की पूजा अर्चना विधिपूर्वक करनी होती है। इसके बाद 'ऊं बृं बृहस्पतये नम:' मंत्र का जाप करना होगा। उसके बाद पुखराज को अपनी तर्जनी अंगुली या इंडेक्स फिंगर में पहनना होगा।

ध्यान रखें ये 2 बात

1. जब भी आप पुखराज धारण कर रहे हैं तो इस तरह पहनें कि उसका एक हिस्सा आपकी अंगुली को टच कर रहा हो।

2. पुखराज या कोई भी रत्न धारण करने से पहले अपने ज्योतिष एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Updated on:
08 Feb 2024 08:03 am
Published on:
07 Feb 2024 01:37 pm