ला पुलिस में करीब 71 लाख का घोटाला सामने आया है। इसमें टेलीफोन, जीपीएफ, वाहन, बिजली सहित एसपी ऑफिस से जुड़े अन्य मदों के खर्चों और भुगतान में हेरफेर को ट्रेजरी विभाग के ऑडिट में पकड़ा है। इनमें 17.38 लाख रुपए आकस्मिक शाखा में पदस्थ सिपाही की पत्नी के खाते में जमा हुआ है। अब पुलिस मुख्यालय की टीम इसकी जांच के लिए ग्वालियर आ रही है। उधर सरकारी पैसा खुदबुर्द करने में सिपाही को भी हिरासत में लिया है।