लोकसभा चुनाव की तैयारी और न्याय यात्रा को लेकर सोमवार को शहर आए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्रसिंह व प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राहुल के संभावित आगमन की जानकारी दी। क्षीरसागर पार्टी कार्यालय पर दोनों नेताओं ने उज्जैन सहित इंदौर, धार, खरगोन, मंदसौर व रतलाम लोकसभा सीट को लेकर संबंधित पदाधिकारियों से राय मशवरा किया। निर्णय लिया गया कि इस बार सभी प्रमुख नेताओं को उनके आसपास के बूथ जिताने की जिम्मेदारी भी दी जाएगी। जिलेवार चर्चा में राहुल गांधी की न्याय यात्रा को सफल बनाने का भी कहा गया। बैठक अरविंदनगर महाकाल परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इस दौरान पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, विजय लक्ष्मी साधो, उज्जैन प्रभारी कुलदीप सिंह, शहर अध्यक्ष रवि भदौरिया, विधायक महेश परमार, दिनेश जैन बोस, संजय शुक्ला, रवि जोशी, रवि राय, माया त्रिवेदी, चेतन यादव, दीपक मेहरे, जितेंद्र तिलकर, हिमांशु जोशी मौजूद थे।