15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘चुनाव किसी एक व्यक्ति का नहीं, पूरी पार्टी का होता है’, दतिया विवाद पर बोले जगदीश देवड़ा

Jagdish Devda Statement- दतिया में शनिवार को भी हुए बवाल के बीच भोपाल रवाना हुए नरोत्तम मिश्रा, टिकट काटने को लेकर पार्टी के बड़े नेताओं से करेंगे बात...।
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Gite

Jul 11, 2026

datia news

datia news- दतिया में बवाल के बाद उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने जारी किया वीडियो।

Datia By Election News: दतिया उपचुनाव में उम्मीदवार चयन का जो फैसला हुआ है, वो पार्टी का निर्णय है। और भाजपा के निर्णय को सर्वोपरि है। जो पार्टी का फैसला है, उसे सभी मानेंगे। भाजपा के सीनियर नेता नरोत्तम मिश्रा वो भी कई पदों पर रहे हैं, कई छोटी-बड़ी नाराजगी है तो पार्टी स्तर पर फैसला कर लिया जाएगा।

यह बात शनिवार को उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मीडिया से कही। जगदीश देवड़ा ने कहा कि दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर लिया गया निर्णय भारतीय जनता पार्टी का निर्णय है, जिसे सभी शिरोधार्य करते हैं। संगठन हमारे लिए सर्वोपरि है। पार्टी ने जो निर्णय लिया है, उसका सभी नेता और कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा के साथ पालन करेंगे। डॉ. नरोत्तम मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता हैं। उन्होंने संगठन और सरकार में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है तथा संगठन की कार्यप्रणाली से भली-भांति परिचित हैं। यदि कहीं किसी प्रकार की छोटी-बड़ी नाराजगी है, तो उसका समाधान पार्टी स्तर पर आपसी संवाद के माध्यम से कर लिया जाएगा। ऐसी कोई स्थिति नहीं बनेगी, जिससे संगठन प्रभावित हो।

देवड़ा ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी में उम्मीदवार की घोषणा अवश्य होती है, लेकिन चुनाव किसी एक व्यक्ति का नहीं, पूरी पार्टी का होता है। दतिया उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सभी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पारिवारिक भावना एवं पूर्ण एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। पूरा संगठन एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय सुनिश्चित करेगा।

नरोत्तम मिश्रा भोपाल रवाना

इधर, दतिया में शुक्रवार रात से चले आ रहे विरोध प्रदर्शन के बाद शनिवार को पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं। वे शाम को भोपाल पहुंचकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत अन्य भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे। उन्होंने दतिया से रवाना होने से पहले मीडिया से बात की और कहा कि मैंने कल भी विस्तार से कहा था और आज भी कह रहा हूं कि यह पार्टी का निर्णय है। मैं यह बात जरूर कहूंगा कि मैंने जो फुटेज सोशल मीडिया पर देखें हैं, पेट्रोल डालते हुए, मिट्टी का तेल डालते हुए, ऐसा कोई कार्य नहीं करें। पार्टी के फोरम स्तर पर अपनी बात की जाती है, इस तरीके से व्यक्त नहीं की जाती। नपे-तुले शब्दों में अपनी बात रखते हुए नरोत्तम भोपाल के लिए रवाना हो गए।