
भोपाल। पर्वतीय प्रदेशों में भारी बर्फबारी के बाद शीतलहर तेज हो गई है। हिमालयीन क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से जारी बर्फबारी के बाद कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। देश के कई इलाकों में मौसम खराब रह सकता है। मध्यप्रदेश के कई जिलों में भी आने वाले दिनों में बदलाव देखने को मिल सकता है। दो से चार दिनों में बाद शीतलहर चलने की संभावना है। इस कारण तापमान में भारी गिरावट का पूर्वानुमान है। इधर, देश के पांच राज्यों में मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में सबसे कम तापमान पहुंच गया है।
शहरों का तापमान जानने के लिए यहां करें क्लिक
IMD .gov.in/hindinew/pages/city_weather_main_hi.php" target="_blank">All India Weather forecast
दिसंबर के पहले सप्ताह में चलेगी बर्फीली हवाएं
नवंबर माह खत्म हो रहा है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ चक्रवात के कारण विंड पैटर्न सेट नहीं हो रहा है, जिससे अब तक गुलाबी सर्दी का दौर ही शुरू नहीं हो पाया है। अब भी रात का तापमान सामान्य से 2 से तीन डिग्री अधिक चल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिसंबर माह में सर्दी का दौर शुरू होने की उम्मीद है।
राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को अधिकतम 28.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री दर्ज किया गया। इस तरह तापमान में खास परिवर्तन नहीं आया।
मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के मुताबिक 2-3 दिन तक न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री के आसपास रहेगा। दिसंबर के शुरुआत में ही तापमान में गिरावट आ सकती है। इस समय मध्य राजस्थान में चक्रवात बना हुआ है, इसके प्रभाव के कारण ग्वालियर, चंबल, उज्जैन संभाग में बूंदाबांदी हो सकती है, भोपाल में गुरुवार से बादल छा सकते हैं। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना नहीं है।
अधिक जानकारी के लिए देखें
India Meteorological Department
इन राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के फैलने के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में बुधवार-गुरुवार को हल्की बारिश होने का अनुमान है। उधर, 1 दिसंबर तक तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में भी बारिश की संभावना जताई गई है।
कहां कितना तापमान
-मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में सबसे कम तापमान है। यहां तापमान 10 डिग्री के आसपास पहुंच गया है, जबकि अगले सप्ताह उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवा के कारण तापमान 8 डिग्री से नीचे चले जाने का पूर्वानुमान है।
-पचमढ़ी में तापमान फिलहाल 11 डिग्री पर पहुंच गया जो अगले सप्ताह 8 डिग्री तक पहुंच सकता है।
-ग्वालियर में अधिकतम तापमान 15 डिग्री है, जो अगले सप्ताह 10 डिग्री पर पहुंचने की उम्मीद है।
-भोपाल में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री पर है, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री पर है। अगले सप्ताह 4 दिसंबर को भोपाल का तापमान 12 डिग्री से नीचे जाने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री हो सकता है।
-जबलपुर का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री पर है, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री पर है। अगले सप्ताह यहां का तापमान 12 डिग्री के करीब पहुंच जाएगा।
-इंदौर का न्यूनतम तापमान फिलहाल 19 डिग्री है, जो अगले सप्ताह तक पांच डिग्री गिर कर 14 डिग्री पर पहुंचने का अनुमान है।