18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के 29 आइएएस अफसरों को बड़ा दायित्व, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश

IAS Transfer - आइएएस तबादले… इस बार गोपनीय तरीके से अचानक आई ट्रांसफर लिस्ट, कर्मवीर शर्मा होंगे भोपाल कमिश्नर

2 min read
Google source verification
Transfer orders issued for 29 IAS officers in MP

IAS (photo source- Patrika)

IAS Officers- मध्यप्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग GAD ने बुधवार को 29 आइएएस अफसरों के तबादले किए। इनमें से अधिकांश अधिकारियों को अहम दायित्व दिए गए हैं। भोपाल, रीवा संभागायुक्तों को बदला गया है। अब राजधानी के कमिश्नर की कमान कर्मवीर शर्मा संभालेंगे। वे अभी खाद्य आयुक्त थे। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के गृह जिले रीवा में लंबे समय से जमे बीएस जामोद की जगह सिरप कांड के बाद छिंदवाड़ा कलेक्टर से हटाकर नगरीय विकास भेजे गए शीलेंद्र सिंह लेंगे। एसीएस अशोक बर्णवाल के अतिरिक्त प्रभार वाले दो विभाग वापस लिए गए हैं। कृषि उत्पादन आयुक्त का प्रभार केसी गुप्ता संभालेंगे। पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी अनिरुद्ध मुकर्जी को दी गई है।

अधिकारी- वर्तमान पदस्थापना- नई पदस्थापना

मुकेश चंद्र गुप्ता -सचिव मप्र मानवाधिकार आयोग- प्रमुख सचिव जेल
डॉ. ई रमेश कुमार- प्रमुख सचिव अजा, ओबीसी कल्याण प्रमुख सचिव ओबीसी- अल्पसंख्यक व घुमंतू
विवेक पोरवाल- प्रमुख सचिव राजस्व विभाग प्रमुख सचिव खनिज
संजीव सिंह- आयुक्त भोपाल संभाग सचिव खेल-युवा कल्याण

बाबू सिंह जामोद आयुक्त रीवा संभाग सचिव नगरीय विकास एवं आवास विभाग
दीपक सिंह सचिव राज्य निर्वाचन आयोग आयुक्त सह पंजीयक सहकारी संस्थाएं
आलोक सिंह सचिव मुख्यमंत्री तथा खनिज पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक मुद्रांक
अमित तोमर पंजीयन महानिरीक्षक प्रबंधन संचालक ऊर्जा आयुक्त नवकरणीय
सतेन्द्र सिंह संचालक आदिम जाति एमडी अजजा वित्त एवं विकास निगम
कर्मवीर शर्मा आयुक्त सह संचालक खाद्य आयुक्त भोपाल संभाग

भास्कर लक्षकार आयुक्त कोष एवं लेखा आयुक्त सह संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति
दिनेश श्रीवास्तव संचालक नियंत्रक औषधि प्रशासन सचिव राज्य निर्वाचन
शीलेन्द्र सिंह सचिव नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त रीवा संभाग
सौरव सुमन आयुक्त सह संचालक ओबीसी कल्याण आयुक्त सह संचालक उद्यानिकी एवं खाद्य
नेहा मारव्या अपर सचिव जनजातीय कार्य संचालक आदिम जाति क्षेत्रीय विकास
मनोज पुष्प आयुक्त सह पंजीयक सहकारी संस्थाएं संचालक स्वास्थ्य औषधि
प्रीति जैन संभागीय सचिव माशिमं इंदौर संयुक्त आयुक्त लिटिगेशन एवं समन्वय इंदौर
रोहित सिंह अपर सचिव वित्त विभाग एमडी मप्र पाठ्य पुस्तक

हर्षिका सिंह सीईओ ग्रामीण आजीविका मिशन संचालक बजट

भारती जाटव ओगरे सचिव खनिज साधन विभाग अपर सचिव स्कूल शिक्षा
अमनवीर सिंह बैंस एमडी ऊर्जा विकास निगम आयुक्त कोष एवं लेखा
कैलाश वानखेड़े अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन अपर सचिव ऊर्जा विभाग
अमर बहादुर सिंह अपर आयुक्त राजस्व जबलपुर अपर सचिव जजा विभाग
पवन कुमार जैन अपर आयुक्त राजस्व सागर उप सचिव सहकारिता
रानी बाटड़ उप सचिव सहकारिता उप सचिव श्रम

विनय निगम महाप्रबंधक पाठ्य पुस्तक निगम सीईओ ग्रामीण आजीविका

मंजूषा विक्रांत राय उप सचिव स्कूल शिक्षा उप सचिव पशुपालन
शैली कनाश संयुक्त आयुक्त लिटिगेशन इंदौर संभागीय सचिव माशिमं इंदौर
अरविंद शाह अपर आयुक्त नगर निगम जबलपुर सीईओ आयुष्मान भारत