भोपाल

छह साल बाद फरवरी की ऐसी शुरुआत, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से अधिक

आमतौर पर फरवरी की शुरुआत में भी तेज सर्दी का दौर रहता है, लेकिन पिछले चार पांच दिनों से ठंड लगभग गायब हो गई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण इन दिनों सर्द हवा नहीं आ रही है, जिसके कारण तापमान में गिरावट नहीं हो पा रही है।

less than 1 minute read
Feb 02, 2024
छह साल बाद फरवरी की ऐसी शुरुआत, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से अधिक

भोपाल. लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन दिनों सर्दी का दौर कमजोर हो गया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं, हालांकि गुरुवार को न्यूनतम तापमान में लगभग डेढ़ डिग्री की गिरावट आई है, लेकिन अब भी तापमान सामान्य से अधिक है। पिछले छह साल बाद जनवरी की शुरुआत ऐसी हुई है, जब पहले दिन न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से अधिक रहा है।

आमतौर पर फरवरी की शुरुआत में भी तेज सर्दी का दौर रहता है, लेकिन पिछले चार पांच दिनों से ठंड लगभग गायब हो गई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण इन दिनों सर्द हवा नहीं आ रही है, जिसके कारण तापमान में गिरावट नहीं हो पा रही है। गुरुवार को भी शहर में धूप खिली रही, साथ ही धुंध भी रही, इस दौरान विजिबिलिटी ढाई किमी के आसपास रही। दोपहर में कुछ समय हल्के बादल भी रहे।

न्यूनतम तापमान में गिरावट

गुरुवार को शहर के गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.4 और न्यूनतम 12.6 डिग्री दर्ज किया, जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 27.5 और न्यूनतम 14 डिग्री था। अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों ही इस समय सामान्य से 1 डिग्री अधिक है। ऐसे में बहुत ज्यादा सर्दी का अहसास नहीं हो रहा है।

अभी चार-पांच दिन मौसम ऐसे ही
मौसम विज्ञानी पीके रायकवार ने बताया कि फिलहाल मौसम इसी तरह रहने की संभावना है। तापमान में मामूली उतार चढ़ाव चलता रहेगा। इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, वहीं 3 फरवरी से एक और आने की संभावना है। इसके कारण फिलहाल न्यूनतम तापमान बढ़े हुए रहेंगे, साथ ही हल्के बादलों की भी आवाजाही रहेगी। इसके गुजरने के बाद 5-6 फरवरी के बाद से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है।

Published on:
02 Feb 2024 05:36 pm
Also Read
View All