यहां पड़ रही है देश में सबसे ज्यादा गर्मी, राजधानी समेत 17 शहरों पर लू का कहर
भोपालः मार्च का महीना अभी खत्म भी नहीं हुआ है कि, गर्मी ने अपने सख्त तेवर दिखाने शुरु कर दिये हैं। लगातार तीसरे दिन रविवार को भी सुबह से ही सूरज ने प्रदेशभर में अपना उग्र रूप दिखाने लगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि, फिलहाल गर्मी से किसी तरह की राहत की उम्मीद नहीं है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में आज भी गर्म हवाओं का प्रकोप रहेगा। शाम होने तक कई हिस्सों में बादल छाएंगे, जिससे उमस बढ़ेगी।
देश का सबसे गर्म शहर रहा खरगोन
शनिवार काे प्रदेश के तीन महानगर जिनमें राजधानी भाेपाल, ग्वालियर अाैर जबलपुर समेत 17 शहरों में लू चली। वहीं, खरगोन देश में सबसे गर्म जिला रहा जहां पारा 45 डिग्री के करीब जा पहुंचा। प्रदेश के 23 शहराें का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा। आपको बता दें कि, ऐसा पहली बार हो रहा है जब मार्च के महीने में ही प्रदेश के इतने शहर एक साथ लू की चपेट में आए हों।
सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा दर्ज हुआ यहां तापमान
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, खरगोन जिला देशभर में सबसे ज्यादा तप रहा है। यहां पारा 44.50 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। वहीं, भोपाल में तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज हुआ। यही कारण है कि, भोपाल भी लू की चपेट में आ गया। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को भोपाल के तापमान में करीब 1 डिग्री तापमान की बढ़ोतरी हुई। यहां रविवार को भी यही तपिश बरकरार है।। माैसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि भाेपाल संभाग समेत निमाड़, विंध्य, बुंदेलखंड अाैर महाकौशल के शहराें में गर्म हवा चली। गुजरात, मराठवाड़ा अाैर राजस्थान से अा रही है गर्म हवाओं के कारण प्रदेश में ये स्थिति बनी है।
23 साल में तीसरी बार पारा पहुंचा 40 के पार
अाब्जरवेटरी की स्थापना के बाद भाेपाल में 23 साल में तीसरी बार मार्च के महीने में पारा 40 डिग्री के पार हुआ है। इससे पहले साल 1996 में 29 अाैर 2007 में 31 मार्च काे एक दिन के लिए पारा 40 डिग्री पार हुआ था, लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि, ये स्थिति लगातार तीन दिनों से बनी हुई है। आपको बता दें कि, जब दिन का तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक अाैर सामान्य से 4.5 डिग्री या उससे ज्यादा पहुंच जाए लू चलने की स्थिति मानी जाती है।