भोपाल

Weather MP – आसमान में छाए बादल, बारिश के साथ ही बढ़ेगी जबरदस्त ठंड

Weather MP - गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार

2 min read
Dec 12, 2019
Weather update

भोपाल/ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश ने दस्तक दी है। इसका असर अब मध्यप्रदेश MP की राजधानी में भी देखने को मिलेगा। मौसम weather ने करवट ले ली है। मौसम विभाग weather department के अनुसार आगामी दिनों में बारिश होने के अनुमान हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के होशंगाबाद, चंबल एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कही-कही हल्की बारिश दर्ज की गई।

पश्चिमी मध्यप्रदेश के भोपाल में बीते बुधवार को अधिकतम तापमान 27.7 न्यूनतम 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायसेन में अधिकतम 27.8 और न्यूनतम 12.0 डिग्री सेल्सियस है। राजगढ़ में 26.5 अधिकतम और 15.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान, गुना में अधिकतम 26.6 और न्यूनतम 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के ग्वालियर और बैतूल में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी।

राजधानी में छाये बादल, जबलपुर में हुई बारिश

गुरुवार की सुबह भोपाल में दिनभर आसमान में बादल छाये रहे वहीं मध्यप्रदेश के जबलपुर समेत कुछ जिलों में बारिश हुई। दोपहर बाद मौसम में परिवर्तन आया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ के कारण हो रही बारिश। अगले 24 घंटों के दौरान बादल छाए रहने व बारिश का पूर्वानुमान है।

भोपाल संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक, सागर संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक तापमान रहा। वहीं मध्यप्रदेश के शिवपुरी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शहडोल, होशंगाबाद, भोपाल, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान बढ़े हैं शेष अन्य संभागों के जिलों के मौसम में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार संभावित पूर्वानुमान है कि कुछ स्थान जैसे ग्वालियर, चंबल, सागर संभागों के जिलों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। वहीं रीवा, भोपाल, होशंगाबाद, जबलपुर संभागों के जिलों में तथा नीमच, मंदसौर और आगर जिले के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

अनुमान है कि आने वाले 24 घंटे बाद भोपाल समेत कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ वर्षा होगी। मौसम विभाग का पूर्वानूमान है कि आगामी 24 घंटों के भीतर भोपाल में हवा की रफ्तार 24 किमी/घंटा और अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Published on:
12 Dec 2019 03:23 pm
Also Read
View All