
Dowry of 20 Lakh Demanded for Twisha Sharma Wedding (Photo Source - Patrika)
Twisha Sharma - ट्विशा शर्मा केस में सीबीआई की एंट्री हो गई है। सीबीआई अधिकारियों की पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ कटारा हिल्स थाने में नई एफआईआर भी दर्ज की है। केंद्रीय एजेंसी ने इस मामले में पहले दर्ज FIR को री-रजिस्टर किया। इसमें ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास भोपाल की पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। एफआईआर में दहेज हत्या, दहेज मांगने और साजिश रचने की धाराएं लगी हैं। इधर पुलिस जांच में भी बड़ा खुलासा हुआ है। इसमें 20 लाख रुपए मांगने की बात सामने आई। बता दें कि भाई हर्षित शर्मा और पिता नवनिधि शर्मा शुरु से ही इसे दहेज हत्या का केस बता रहे हैं।
आरोपी सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह केस में बुरी फंस गईं हैं, उनकी अग्रिम जमानत रद्द करवाने दायर याचिकाओं पर सोमवार को मप्र हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। गिरिबाला की ओर से जवाब देने के लिए समय मांगा गया। इस पर जस्टिस देवनारायण मिश्रा की सिंगल बेंच ने अगली सुनवाई 27 मई को दोपहर 2.30 बजे तय की है।
सरकार बोली- रिटायर्ड जज जांच में सहयोग नहीं कर रहीं
बता दें कि गिरिबाला सिंह को भोपाल जिला अदालत से अग्रिम जमानत मिल गई थी। ट्विशा के पिता ने अग्रिम जमानत का विरोध जताते हुए याचिका दायर कर जमानत रद्द करने की मांग की थी। सरकार की ओर से भी यह कहते हुए याचिका दायर की गई थी कि वे जांच में सहयोग नहीं कर रहीं।
नोटिस तामील नहीं हुआ था
सुनवाई में गिरिबाला की ओर से वकीलों ने जवाब देने के लिए समय मांगा। कोर्ट को महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने बताया कि गिरिबाला को नोटिस की तामीली नहीं हुई थी, इसलिए समय मांगा गया था। कोर्ट ने 27 मई तक जवाब दाखिल करने का समय दिया। इस बीच महाधिवक्ता शीर्ष कोर्ट की सुनवाई में भी जबलपुर से शामिल हुए।
इसी तरह भोपाल जिला कोर्ट में भी गिरिबाला सिंह से जुड़े मामले की सुनवाई हुई, पर पुलिस रिपोर्ट पेश नहीं होने से अदालत ने सुनवाई मंगलवार तक स्थगित कर दी। कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिए कि अगली तारीख पर पूरी रिपोर्ट पेश की जाए।
दिल्ली से सीबीआइ की टीम सोमवार शाम भोपाल के लिए रवाना हुई थी। रात में टीम भोपाल आ गई और नया केस दर्ज किया। अब टीम मंगलवार से नए सिरे से जांच शुरू करेगी। इससे पहले पुलिस की अब तक हुई जांच में दहेज की मांग की बात उजागर हुई है।
बताया जा रहा है कि 20 लाख रुपए अतिरिक्त मांगने की बात सामने आई। जांच में आए इसी तथ्य के आधार पर सीबीआई ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास भोपाल की पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
Updated on:
26 May 2026 08:40 am
Published on:
26 May 2026 08:19 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
