26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में 28 मई की सरकारी छुट्टी, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

Idujuha- प्रदेश में ईदुज्जुहा का अवकाश अब 28 को, सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी, भोपाल में तेज हुई तैयारियां

2 min read
Google source verification
Government Holiday in MP on May 28th for Idujuha

Government Holiday in MP on May 28th for Idujuha

Idujuha - मध्यप्रदेश में ईदुज्जुहा की तैयारियां तेज हो गई हैं। राजधानी भोपाल में मुस्लिम समुदाय में त्योहार को लेकर अलग ही उत्साह दिख रहा है। इधर राज्य सरकार ने ईदुज्जुहा के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है हालांकि इसकी तिथि में बदलाव कर दिया है। अब 28 को सरकारी छुट्टी रहेगी। प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। इस दिन बैंकों में भी अवकाश रहेगा।

सोमवार को आदेश जारी

मध्यप्रदेश में ईदुज्जुहा का अवकाश 28 मई को रहेगा। पहले 27 मई को अवकाश घोषित किया गया था। ईदुज्जुहा का त्योहार 28 मई को मनाए जाने के कारण केंद्र ने भी इसी दिन अवकाश घोषित कर दिया है। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को आदेश जारी कर 28 को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया। आदेश के अनुसार अब 27 मई को प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय नियत समय पर खुलेंगे।

ईदुज्जुहा को लेकर मुस्लिमों में प्रदेशभर में उत्साह देखा जा रहा है। राजधानी भोपाल में इसके लिए खरीद फरोख्त चल रही है। इससे खास तौर पर पुराने शहर के बाजारों में गहमागहमी बढ़ गई है।

वक्फ बोर्ड ने स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया

त्योहार के मौके पर एक और अच्छी खबर सामने आई है। वक्फ बोर्ड ने अपनी संपत्तियों से बच्चों को स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया है। बोर्ड ने तालीम को बढ़ावा देने के साथ हरियाली में भी मदद करने की बात कही है। इसके लिए स्कूल खोले जाएंगे और 5 लाख पेड़ लगाए जाएंगे। आय से स्कॉलरशिप बांटने के लिए बोर्ड ने रविन्द्र भवन में कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए। इसके पहले चण में प्रदेश के 849 बच्चों बोर्ड ने स्कॉलरशिप बांटी है। ये मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बच्चों को सौंपी। सीएम ने कहा- प्रदेश में वक्फ स्पत्तियों की देखरेख सबसे बेहतर है। भारत सरकार से बोर्ड को स्कॉच अवार्ड मिला है।

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष अनवर पटेल ने बताया वक्फ संपत्तियों पर इस साल 5 लाख पौधे रोपे जाएंगे। रिकॉर्ड के मुताबिक प्रदेश में 15008 वक्फ संपत्तियां उम्मीद पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं। हर साल बोर्ड को इनसे करीब 2 करोड रुपए की आय हो रही है। आय को बढावा देेने, अवैध कब्जों पर रोक और जुर्माने की कार्रवाई बोर्ड ने शुरू की है।

मेडिकल कॉलेज की पढ़ाई में मदद

अध्यक्ष सन्नवर पटेल ने कहा गरीब-जरूरतमंद बेटा-बेटियों को मेडिकल कॉलेज तक की पढ़ाई करने में मदद दी जा रही है। नए कानूनों के कारण वक्फ बोर्ड की आय बढ़ी है। गरीब बेटियों की पढ़ाई में सहायता करता है। औकाफ-ए-आम्मा के प्रयास स्कूल-कॉलेजों में बेटियों के ड्राप आउट को रोका जाना है। कार्यक्रम में शहर काजी मुस्ताक अली नदवी, वक्फ बोर्ड की सीईओ फरजाना गजाल सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम मौजूद रहे।