भोपाल

Monsoon Alert: भारी बारिश से इन नदियों में बाढ़, अगले 24 घंटे कई जिलों में खतरा

Monsoon Alert: भारी बारिश से इन नदियों में बाढ़, अगले 24 घंटे कई जिलों में खतरा
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2018, 4:27 PM IST
monsoon
monsoon update,rivers swell to dangerous levels in mp

भोपाल। मध्यप्रदेश की नर्मदा, क्षिप्रा, चंबल और बेतवा नदी का जल स्तर बढ़ने से चिंता बढ़ गई है। प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के रीवा, शहडोल, उज्जैन और जबलपुर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, सागर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर, इंदौर, होशंगाबाद, भोपाल, ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। सीधी में 18 सेमी, दमोह, कोतमा में 9, उज्जैन में 8, अलीराजपुर में 7, नागोद में 6, रतलाम, भिंड और बिछिया में 5-5 सेमी बारिश रिकार्ड की गई।

यहां भारी बारिश की चेतावनी
मध्यप्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। लगभग सभी जिलों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उज्जैन, इंदौर, धार, देवास, नीमच, मंदसौर, सिहोर, रायसेन, राजगढ़, मुरैना, भिंड, अनूपपुर, डिंडोरी, दमोह और बालाघाट जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि 24 से 29 प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

यहां गरज-चमक के साथ होगी बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि भोपाल, उज्जैन, इंदौर व जबलपुर संभागों के जिलों में, सागर, शहडोल, होशंगाबाद, रीवा, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

कहां कहां आई बढ़
नागदा में शुक्रवार दोपहर से जारी बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। यहां पानी इतना बढ़ा कि मां चामुंडा के मंदिर तक पहुंच गया। हनुमान पाला डैम ओवर फ्लो होने के साथ ही कुंड वाली माता चामुंडा मंदिर तक पहुंच गया है।

इधर, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल, विदिशा में हुई बारिश से बेतवा नदी में पानी बढ़ गया है। इसके साथ ही उसका बहाव भी बढ़ गया है। एक ही दिन में राजघाट बांध का जलस्तर 2 फीट तक बढ़ा है और अब हर सेकंड राजघाट बांध में 8.44 लाख लीटर पानी पहुंच रहा है।

मध्यप्रदेश के उत्तरी क्षेत्र शिवपुरी जिले से खबर है कि यहां मानसून सक्रिय हो गया है। तीन दिनों के भीतर ढाई इंच बारिश दर्ज की गई है। इसके पहले 5 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई।

शनिवार का न्यूनतम तापमान

भोपाल 24.6 डिग्री
इंदौर 23 डिग्री
ग्वालियर 25 डिग्री
जबलपुर 25 डिग्री

Published on: