
भोपाल. पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार जारी बर्फबारी का असर देश के अन्य राज्यों के साथ साथ मध्य प्रदेश पर भी खासा पड़ रहा है। दिन ब दिन यहां मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।बर्फबारी के चलते प्रदेश के अधिकतर इलाकों में सर्द हवाओं का सिलसिला तेज होता जा रहा है, जिसके प्रभाव से तापमान में भी तेजी से गिरावट देखी जा रही है। खास कर प्रदेश के ग्वालियर और नौगांव में बीते 24 घंटों के दौरान सबसे न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि मध्य प्रदेश का कश्मीर कही जाने वाली पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। बता दें कि, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 11 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को छतरपुर में हल्का कोहरा छा सकता है। अबतक के सीजन में ये दूसरा मौका है जब पारा 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार रात तक ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार है। 14 दिसंबर की रात का तापमान बढ़ने की उम्मीद है, जिससे ठंड का असर कम होगा। बताया जा रहा है कि, पश्चिमी विक्षोभ के कारण 15 दिसंबर 2021 को गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। वही 16 दिसंबर से मौसम में फिर बड़ा बदलाव आएगा और इससे रात का तापमान बढ़ेगा तो दिन में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद 18 दिसंबर से कड़ाके की ठंड का दूसरा दौर शुरु हो सकता है। वही 25 दिसंबर के आसपास शीतलहर चल सकती है।
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के इन जिलों में रहा न्यूनतम 10 डिग्री तक तापमान
-सागर : 10.9 डिग्री सेल्सियस
चमत्कार : लड़की के ऊपर से गुजर गई ट्रेन और खरोंच तक नहीं आई, हैरान कर देगा वीडियो