भोपाल

मध्यप्रदेश के तीन जिलों में चली लू, आज से छाएंगे बादल मिलेगी गर्मी से राहत

मध्यप्रदेश के दमोह, रतलाम में मार्च की पहली लू चली, नर्मदापुरम् प्रदेश में सबसे गर्म, 41 डिग्री के पार पहुंचा पारा, छह स्थानों पर तापमान 40 से 41 डिग्री के बीच, शेष स्थानों पर 35 से 38 के बीच- कल के बाद बादलों के कारण बदल सकता है मिजाज
less than 1 minute read
Mar 28, 2024
weather

मार्च के आखिरी सप्ताह में गर्मी रौद्र रूप दिखाने लगी है। इन दिनों आ रही गर्म हवाओं के कारण प्रदेश भर में तेज गर्मी का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश में बुधवार को मार्च माह की पहली लू जैसी िस्थति दमोह और रतलाम में रही। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक रहा, इसी प्रकार नर्मदापुरम प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया।
इन दिनों प्रदेश भर में तेज गर्मी का दौर शुरू हो गया है। तेज गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। प्रदेश में अनेक स्थानों पर तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। प्रदेश में छह स्थानों पर तापमान 40 डिग्री को पार कर गए, जबकि अधिकांश स्थानों पर तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच रहे। ऐसे में पूरे प्रदेश में ही गर्मी का दौर रहा।

इस िस्थति में बनती है लू की िस्थति

मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला का कहना है कि लू की िस्थति तभी बनती है, जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक हो साथ ही अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम से कम 4.5 अधिक हो। अगर किसी स्थान पर 41 डिग्री भी तापमान है और सामान्य से 4.5 डिग्री से कम है तो वहां लू की िस्थति नहीं कहलाती है।

अभी आंशिक बादल, तापमान ऐसे ही रहेंगे
मौसम विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि फिलहाल मौसम का मिजाज इसी तरह रहेगा। इस समय गर्म हवा प्रदेश में आ रही है, साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण आंशिक बादल भी दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल मौसम का मिजाज इसी तरह रहेगा। फिलहाल दो दिन तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी रहेगी, इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण 30-31 को हल्के बादल, प्रदेश के उत्तरी हिस्से में बौछारे पड़ सकती है।

Updated on:
28 Mar 2024 12:38 pm
Published on:
28 Mar 2024 12:35 pm