29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी के लिए बीजेपी की बड़ी कवायद, वरिष्ठ नेताओं में समन्वय बढ़ाने आएंगे विप्लब देव

Viplav Dev : भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक, सत्ता-संगठन के समन्वय की कल नब्ज टटोलेंगे नए प्रभारी, पहले दौरे के लिए दिखा उत्साह
2 min read
Google source verification
एमपी बीजेपी नेताओं में समन्वय बढ़ाएंगे विप्लव देव :

एमपी बीजेपी नेताओं में समन्वय बढ़ाएंगे विप्लव देव : image X @BjpBiplab

Viplav Dev : बीजेपी आलाकमान का एमपी पर फोकस बरकरार है। नेतृत्व का मानना है कि प्रदेश नेताओं में समन्वय बढ़ाने से ही बात बन सकती है। इसके लिए बीजेपी ने बड़ी कवायद की है। भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक 30 सितंबर को भोपाल में होगी। इस बैठक में पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी विप्लव देव और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर भी शामिल होंगे। दोनों नेताओं की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद यह पहली प्रदेश यात्रा है। ऐसे में बैठक को संगठन की आगामी गतिविधियों और सत्ता-संगठन के बीच बेहतर समन्वय की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश प्रभारी विप्लब देव और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं में समन्वय बढ़ाने की पहल करेंगे। कोर समिति की बैठक के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के रूप में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ पर प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सबसे ज्यादा जोर दे रहे हैं।

बीजेपी की कोर ग्रुप की बैठक में प्रदेश में संगठन से जुड़े विषयों के साथ सत्ता से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी। पार्टी की आगामी गतिविधियों, संगठनात्मक कार्यक्रमों और सरकार तथा संगठन के बीच समन्वय को लेकर वरिष्ठ नेता विचार- विमर्श करेंगे।

एमपी बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में प्रदेश के प्रमुख संगठनात्मक पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। नए प्रभारी और संगठन महामंत्री की मौजूदगी में प्रदेश संगठन की आगामी रणनीति और प्राथमिकताओं को लेकर भी चर्चा होगी।

नियुक्ति के बाद पहली बार प्रदेश के दौरे पर

बिप्लब देब और चंद्रशेखर को जिम्मेदारी मिलने के बाद वे दोनों पहली बार प्रदेश में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक में संगठन की मौजूदा गतिविधियों की जानकारी लेने के साथ आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

वरिष्ठ नेताओं में समन्वय बढ़ाने पर जोर

प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा। संगठन में नए प्रभारियों के आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं। प्रदेश में चल रहे सेवा संकल्प अभियान सहित अन्य शासन की योजनाओं को लेकर भी सत्ता और संगठन के बीच क्रियान्वयन व प्रचार पर चर्चा होगी।

‘सेवा संकल्प अभियान’

कोर समिति की बैठक के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के रूप में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ पर बीजेपी सबसे ज्यादा जोर दे रही है। खुद प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल इसके लिए सक्रिय हैं। भोपाल के शिवाजी नगर स्थित सिंधु भवन में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग जन को उपकरण वितरित करने के कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवडा, भोपाल सांसद आलोक शर्मा, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी ब्रज लोया, भाजपा के जिला अध्यक्ष रवींद्र यति आदि भी उपस्थित रहे। इधर वाराणसी से वडनगर तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा की भी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।