28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोपाल में SIR पर प्रदर्शन के बीच कांतिलाल भूरिया के बयान पर बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Kantilal Bhuria Statement : भोपाल में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर अमर्यादित टिप्पणी कर दी, जिसपर अब भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई है।
2 min read
Google source verification
Kantilal Bhuria Statement

प्रदर्शन में शामिल हुए कांतिलाल भूरिया (फोटो सोर्स: @INCMP)

Bhopal News : मुख्य चुनवा आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच मध्य प्रदेश के पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया का विवादित और आपत्तिजनक बयान सामने आया है। भोपाल में प्रदर्शन के दौरान भूरिया ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर अमर्यादित टिप्पणियां की जिसके बाद प्रदेश की राजनीति में सियासी भूचाल आ गया है। इस बयान के सामने आते ही भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और कांतिलाल भूरिया पर जोरदार हमला बोला है।

आपको बता दें कि, कांग्रेस पार्टी द्वारा राजधानी भोपाल में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आयोग के कार्यालय का घेराव करने निकले थे। हालांकि, बीच में पुलिस हुई धक्का-मुक्की के बाद कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर प्रदर्शन स्थल से हटा दिया गया। इससे पहले कांग्रेस ने पीसीसी दफ्तर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए 'ज्ञानेश' को 'मूर्खेष' कह दिया।

भाजपा का पलटवार

कांतिलाल भूरिया द्वारा दिए गए बयान के बादप्रदेश की राजनीति गरमा गई। उनके बयान पर बीजेपी ने आक्रामक रुख अपनाते हुए तीखा हमला बोला है। बीजेपी प्रवक्ता अजय यादव ने कहा कि, लगातार जनता से नकारे जाने से कांग्रेस पूरी तरह बौखला चुकी है और अब देश की निष्पक्ष और संवैधानिक संस्थाओं का सरेआम अपमान करने पर उतारू है। अजय यादव ने भूरिया के बयान को पूरी तरह से अमर्यादित, आपत्तिजनक और लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताया। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि, कांग्रेस को अपने ऐसे नेताओं पर तुरंत सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी चाहिए।

भोपाल में हुआ प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

आपको बता दें कि, देशभर में जारी प्रदर्शनों के बीच कांग्रेस पार्टी ने भी सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय से इलेक्शन कमीशन तक पैदल मार्च का आयोजन किया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी से लेकर अन्य नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। हालांकि, इस पेदल यात्रा को पुलिस द्वारा व्यापम चौराहे पर ही रोक लिया गया और उन पर वाटर कैनन का उपयोग किया गया। इस घटनाक्रम में कांग्रेस के उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे समेत अन्य कुछ नेता और कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं।