भोपाल

पश्चिमी विक्षोभ का असर : ग्वालियर-चंबल में छाएगा कोहरा, यहां पड़ेगी कड़ाके की ठंड, देखें IMD Latest Update

Western disturbance Effect : प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। जिसके चलते सूबे के रीवा, ग्वालियर, चंबल संभाग में आगामी तीन दिनों तक कोहरा छाया रहेगा। ऐसे में इन स्थानों पर ठंड से काफी राहत मिलेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Jan 2025, 9:58 AM IST
Western disturbance Effect

Western disturbance Effect : मध्य प्रदेश के लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिलेगी। प्रदेश में इस हफ्ते शीत लहर नहीं चलेगी। आज से तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। जिसके चलते सूबे के रीवा, ग्वालियर, चंबल संभाग में आगामी तीन दिनों तक कोहरा छाया रहेगा। ऐसे में इन स्थानों पर ठंड से काफी राहत मिलेगी। वहीं, प्रदेश के जबलपुर, रीवा, सीधी और शहडोल के न्यनतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

दरअसल, बर्फीली हवा की वजह से सूबे में ठंड का असर है। आज सोमवार को ग्वालियर, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है, जिसके चलते इन क्षेत्रों में मंगलवार से कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं।

इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

रविवार को जेट स्ट्रीम हवा 240 कि.मी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। 21 जनवरी को ग्वालियर, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा छाए रह सकता है।

Updated on:
20 Jan 2025, 9:58 AM IST
Published on: