भोपाल

Weather Report: ठंड से मिलने वाली है राहत, जानिए अपने शहर का मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदल रहा है यहां का मौसम, जानिए अपने शहर का हाल...।
2 min read
• •
Updated: 21 Jan 2020, 1:33 PM IST
weather-report2.jpg

भोपाल। मध्यप्रदेश के 27 जिलों का तापमान 5 डिग्री से 10 डिग्री के बीच चल रहा है। वहीं उमरिया में सबसे कम न्यूनतम तापमान (5 डिग्री) दर्ज किया गया। इसके अलावा बाकी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 डिग्री से कम वाले जिलों का तापमान भी बढ़ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलने वाली है।

उत्तर भारत के नजदीक पहुंच गया है पश्चिमी विक्षोभ। इस कारण मौसम का मिजाज बदलने लगा है। हवा का रुख बारृबार बदलने से वातावरण में नमी आने से ऊंचाई पर बादल छाने लगे हैं। इस कारण तापमान में भी थोड़ी बढ़ोतरी हो रही है। वहीं कई जिलों में धूप भी खिल गई है।

पिछले कुछ दिनों से बादल और कोहरा छाए रहने और कई जिलों में बारिश के कारण कड़ाके की ठंड चल रही थी। अब मौसम में हल्का का बदलाव हुआ है, जिस कारण तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो रही है। लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। पिछले दिनों आलम यह था कि ठंड, बारिश और कोहरे के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया था।

कई जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के रतलाम, बैतूल और सिवनी जिले में शीतलहर का असर अब भी बाकी है। सोमवार को भी इन जिलों में शीतलहर चली। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मंगलवार को दोपहर के बाद से मध्‍य प्रदेश के अनेक भागों में बादल छाए रहने की संभावना है। मंगलवार-बुधवार को कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक जम्मू कश्मीर क्षेत्र के नजदीक तक पश्चिमी विक्षोभ पहुंच गया है। इसके असर के कारण हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम होने लगा है। दक्षिणी हवा के कारण वातावरण में नमी आ गई, जिससे बादल छाने लगे। इसके बाद अब मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है।

घने हो जाएंगे बादल
मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि मंगलवार को कई जिलों में घने बादल छा सकते हैं। मंगलवार और बुधवार की रात को प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश या बूंदाबांदी संभव है। जहां बादल छाएंगे, वहां ठंड का असर कम रहेगा, तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

Updated on:
21 Jan 2020, 1:33 PM IST
Published on: