भोपाल

व्हाट्सऐप ग्रुप पर ऐसा मैसेज करना आरोपी को पड़ा महंगा

व्हाट्सऐप ग्रुप में अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में महिला ने थाने में दर्ज करवाया एफआईआर

2 min read
Jan 05, 2018

भोपाल। व्हाट्सऐप ग्रुप में अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में एक महिला ने अयोध्या नगर थाना में दूसरी अरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला ने व्हाट्सऐप ग्रुप में दूसरी महिला की इमेज खराब करने के लिए अश्लील मैसेज किया था। जिसके बाद से फरियादी महिला ने अश्लील मैसेज करने वाली महिला के खिलाफ थाने में बीते गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई।

भेजा था अश्लील मैसेज

पुलिस ने बताया कि फरियादी प्रियंका ठाकुर और आरोपी सुमेरा खान, एक साथ एक मूवी में काम कर चुकी है। बीते दिनों प्रिंयका ने भोपाल में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया था। प्रिंयका की इस बात एक वॉट्स ऐप ‘इंवाइटेड मूवीज’ ग्रुप में काफी सराहना की गई थी। इस ग्रुप में प्रियंका और सुमेरा खान दोनों जुड़े हुए हैं। फरियादी प्रियंका का आरोप है कि जलनभावना के चलते सुमेरा खान ने व्हाट्सऐप ग्रुप पर उसको अश्लील मैसेज भेजे थे। इन मैसेज से उसकी पब्लिक इमेज खराब हुई थी।

धारा 509 के तहत मामला दर्ज

अयोध्यनगर थाना पुलिस के मुताबिक फरियादी प्रियंका ठाकुर उर्फ जिया पति मुनेश ठाकुर (24) दुर्गेश विहार कालोनी में निवास करती है। बीते गुरूवार को आरोपी महिला ने व्हाट्सऐप ग्रुप पर एक अश्लील मैसेज किया था। जिसके बाद फरियादी महिला ने थाने में अश्लील मैसेज करने वाले आरोपी महिला सुमेरा खान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया है। अयोध्यनगर थाना पुलिस ने अश्लील मैसेज के आरोप में आरोपी के खिलाफ अश्लील मैसेज भेजने के जुर्म में धारा 509 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि फरियादी के मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खराब हुई इमेज

महिला व्हाट्सऐप ग्रुप पर अश्लील मैसेज किया था। जिसमें करीब 20 लोग जुड़े हैं। उनका कहना है कि इससे उनकी मानहानि हुई है। जिसके चलते महिला ने आरोपी के खिलाफ अयोध्यनगर थाना में मामल दर्ज करवाया है।

Published on:
05 Jan 2018 06:38 pm
Also Read
View All