भोपाल

मंडियों में फिर बदले फसल के भाव, गेहूं-चना-सोयाबीन में बड़ा उतार-चढ़ाव

Mandi Bhav- दिनभर की उतार चढ़ाव के बाद मध्यप्रदेश की प्रमुख उपज मंडियों में आज के ताजा भाव इस प्रकार रहे…।

2 min read
May 29, 2026
MP Mandi Bhav wheat chickpea and soybean crops prices (फोटो-AI)

Mandi Bhav: मध्यप्रदेश की प्रमुख उपज मंडियों में आज भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुक्रवार 29 मई तक गेहूं की खरीदी जारीरही। देरी से फसल कांटने वाले किसानों को इस बार राहत मिल गई है। मध्यप्रदेश की प्रमुख मंडियों में शुक्रवार शाम को ताजा भाव जारी हुए है। आइए देखते हैं किस मंडी में किस भाव पर चल रही है खरीदी…।

बैतूल मंडी में आज के भाव (Betul Mandi Bhav)

मध्यप्रदेश की बैतूल मंडी में भी अच्छी आवक हो रही है। सोयाबीन पीला न्यूनतम 4675 और अधिकतम 7426 के भाव पर खरीदा गया। एवरेज 7151 रुपए भाव रहा। चना 4900 से 6080 के भाव में खरीदा गया। मक्के की बात करें तो यह 1000 से 2051 के भाव में खरीदा गया। गेहूं 2191 से 2478 के भाव में खरीदा गया। सरसों 6000 से 8200 के भाव में खरीदी गई। मूंग 6800 से 7100के भाव में खरीदी गई। मसूर 5201 से 6000 के भाव पर रही। तुअर की बात करें तो 5500 से 7400 के भाव पर खरीदी गई।

खंडवा मंडी में आज के भाव (Khandwa Mandi Bhav)

निमाड़ क्षेत्र की खंडवा उपज मंडी में शुक्रवार को सोयाबीन का न्यूनतम 4800 से अधिकतम 7800 भाव रहा। गेहूं के भाव 2000 से 2464 के बीच रहे। तुअर की बात करें तो 4500 से 7150 के भाव में खरीदी गई। चना 5200 से 5993 के भाव में खरीदा गया। डालर चना 6500 से 7241 के भाव में खरीदा गया। मक्का की बात करें तो यह 1870 से 1975 के भाव में खरीदा गया। मूंग 5100 से 7360 के भाव में खरीदी गई।

मंदसौर मंडी भाव (Mandsaur Mandi Bhav)

मंदसौर में मक्का 1901-2098, उडद 5201-6499, सोयाबीन 5501-7101, गेहूं 2315-2861, चना 4872-5834, मसूर 6400-7499, धनिया 9000-12800, लहसुन 3000-16000, मैथी 5100-6850, अलसी 8200-9450, तारामीरा 5350-5750, इसबगोल 8800-10800, प्याज 352-1460, कलौंजी 16941-17191, तुलसी बीज 15100-16762, चना डालर 4340-6660.

खरगोन कृषि उपज मंडी (Khargone mandi bhav)

खरगोन मंडी की बात करें तो इस क्षेत्र में कपास की उपज काफी होती है। कपास के न्यूनतम भाव 8305 से 8895 के भाव में खरीदी गई। गेहूं 2081 से 2655 के भाव में खरीदा गया। चना 5757 से 7355 के भाव पर बिका। वहीं डालर चना 6105 से 8705 के भाव पर रहा। ज्वार 2126 से 2126 रही। मक्का 1800 से 2071 रुपए क्विंटल के भाव पर खरीदी गई। तुअर की बात करें तो यह 5858 से 6800 के भाव पर खरीदी गई। सोयाबीन 6501 से 7347 के भाव पर रही। मूंग 6696 से 7256 के भाव पर मंडी में खरीदी गई।

Published on:
29 May 2026 09:57 pm
Also Read
View All