भोपाल

आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी में सुरक्षा, सम्मानजनक वेतन, संविलियन कब?

MP News: मध्यप्रदेश के सरकारी विभागों में लाखों की संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी, कामगार, श्रमिक न्यूनतम वेतन पर काम कर रहे हैं। इनके लिए न तो नौकरी में कोई सुरक्षा और न समानजनक वेतन मिल रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Jul 2025, 7:56 AM IST
madhya pradesh outsourced employees
madhya pradesh outsourced employees (फोटो सोर्स : पत्रिका)

MP News: मध्यप्रदेश के सरकारी विभागों में लाखों की संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी, कामगार, श्रमिक न्यूनतम वेतन पर काम कर रहे हैं। इनके लिए न तो नौकरी में कोई सुरक्षा और न समानजनक वेतन मिल रहा है। लंबे समय से आउटसोर्स अस्थायी अंशकालीन ग्राम पंचायत कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा कर्मचारियों की मांगों को लेकर आवाज उठाई जा रही है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इसे लेकर अब मोर्चा द्वारा आंदोलन की तैयारी की जा रही है।

मांगों को लेकर आंदोलन

मोर्चा की ओर से कर्मचारियों(Outsourced Employees) की मांगों को लेकर आंदोलन करेंगे। पदाधिकारियों का कहना है कि नौकरियों में लागू आउटसोर्स, अस्थाई प्रथा के खिलाफ, अंशकालीन, पंचायत चौकीदारों को न्यूनतम वेतन दिलाने के लिए आंदोलन करेंगें। 22 जुलाई को जिलों में रैलिया निकालकर ज्ञापन देंगे और 27 को फिर क्रांति आंदोलन करेंगे।

शोषण का शिकार हो रहे अस्थायी कर्मचारी

प्रदेश में लाखों अस्थायी आउटसोर्स कर्मचारी विभिन्न विभागों में काम कर रहे हैं, जिनकी नौकरी की कोई सुरक्षा नहीं है न ही वेतन दिया जा रहा है। दिहाड़ी की तरह कर्मचारी काम कर रहे हैं। हम लंबे समय से कर्मचारियों की मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हें। हमारे मांग है कि आउटसोर्स अस्थायी सेवा नियम बनाकर इन्हें नियमित किया जाए और लघु कैडर बनाकर विभाग में संविलियन किया जाए। कर्मचारियों की इन्हीं मांगों को लेकर भोपाल में 27 जुलाई को कामगार क्रांति आंदोलन किया जाएगा।

Updated on:
19 Jul 2025, 7:56 AM IST
Published on: