भोपाल

बुखार आने पर नई गाइडलाइन, जानिए किन लोगों को माना जाएगा कोरोना निगेटिव

बढ़ते केसों पर सरकार ने जारी किया अलर्ट
2 min read
• •
Updated: 6 Jan 2022, 9:39 AM IST
covid_19.png

भोपाल. कोरोना के बढ़ते केसों के बाद हर कोई सक्रिय है. केंद्र सरकार ने अब कोरोना की नई गाइडलाइन जारी की है. केंद्र की नई गाइडलाइन को लेकर मध्यप्रदेश सरकार ने भी गाइडलाइन में बदलाव कर दिया है. बदली गाइडलाइन के अनुसार लगातार तीन दिन तक बुखार नहीं आने पर अब 7 दिन में खुद को कोरोना निगेटिव मान सकेंगे. पुराने प्रोटोकाल में 10 दिन में निगेटिव माने की बात थी.

यदि कोई कोरोना पॉजिटिव है और उसे लगातार 3 दिनों तक बुखार भी नहीं आया है, तो वह पेशेंट अब 7 दिन में खुद को कोरोना निगेटिव मान सकता है- मध्यप्रदेश में सरकार ने बढ़ रहे कोरोना को लेकर अलर्ट किया है.साथ ही लोगों को नए प्रोटोकॉल के बारे में भी बताया जा रहा है. इसके अनुसार यदि कोई कोरोना पॉजिटिव है और उसे लगातार 3 दिनों तक बुखार भी नहीं आया है, तो वह पेशेंट अब 7 दिन में खुद को कोरोना निगेटिव मान सकता है.

केंद्र सरकार ने कोरोना की गाइडलाइन में यह बदलाव करते हुए अब 10 दिन में निगेटिव की गाइडलाइन की अवधि कम करते हुए 7 दिन कर दी है. प्रदेश में भी इस प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है.

नए कोरोना प्रोटोकॉल के अहम बिंदु
— अगर 3 दिनों तक लगातार बुखार नहीं आया है, तो 7 दिनों में निगेटिव मान सकते हैं.
— 7 दिन में खुद को निगेटिव मानकर आप न केवल सामान्य हो सकते हैं बल्कि 7 दिन बाद कोई टेस्ट कराने की जरूरत भी नहीं है.
— कोरोना पॉजिटिव के बाद लक्षण नहीं तो होम आइसोलेशन में रहना होगा
— होम आइसोलेशन में भी परिवार वालों से अलग रहना होगा.
— ट्रिपल लेयर मास्क लगाना अनिवार्य है, परिजनों को भी मास्क लगाना अनिवार्य है.
— 60 वर्ष से अधिक उम्र और कोई गंभीर बीमारी है, तो अतिरिक्त सावधान रहने की जरूरत है.
— कोरोना का कोई लक्षण होने पर ऑक्सीजन लेवल जांचते रहें.ऑक्सीजन का लेवल गिरने पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए

Published on: