भोपाल

खुशखबरी- 6 दिन बंद रहेंगे स्कूल, बच्चों-टीचर्स दोनों की रहेगी छुट्टी

Winter holidays announced एमपी में पांच दिनों का शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। ये अवकाश 31 दिसंबर से 4 जनवरी 2025 रहेगा। 5 को संडे की छुट्टी रहेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Dec 2024, 10:10 AM IST
Winter holidays
Winter holidays

Winter holidays announced सभी टीचर्स, स्टूडेंट और पैरेंट्स को बड़ी राहत मिलने वाली है। बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार की ओर से सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में शीतकालीन अवकाश का ऐलान किया जा चुका है। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी स्कूलों में 31 दिसंबर से 4 जनवरी 2025 तक शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। शीतकालीन अवकाश में अब बच्चें आराम से न्यू सेलिब्रेशन कर सकेंगे।

कब-कब बंद रहेंगे स्कूल

– 31 दिसंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।

-5 जनवरी को रविवार होने के कारण बच्चों और शिक्षकों का अवकाश 6 दिनों का हो जाएगा।

-6 जनवरी 2025 से फिर से नियमित कक्षाएं शुरु हो जाएंगी।


बंद रहेंगे बैंक

25 दिसंबर को पूरे मध्यप्रदेश के बैंक भी बंद रहेंगे। दिसंबर महीने में क्रिसमस डे का दिन सबसे प्रमुख हॉलिडे में से एक है और इसका अवकाश 25 दिसंबर को होता है जिसे अक्सर बड़े दिन के रूप में भी जाना जाता है। इन दिन ईसाई धर्म के पैगंबर ईसा मसीह का जन्मदिन भी मानाया जाता है। इस मौके पर स्कूल-कॉलेज, बैंक और अन्य शिक्षण संस्थान बंद रहते हैं।

Updated on:
23 Dec 2024, 10:10 AM IST
Published on: