भोपाल

ब्लेड से हमले में महिला को आए 118 टांके, पीड़िता के घर मिलने पहुंचे शिवराज, बोले- छोड़ूंगा नहीं

-महिला पर ब्लेड से वार मामले पर एक्शन में सरकार-पीड़ित महिला से मिलने पहुंचे सीएम शिवराज-सीएम ने की महिला के साहस की सराहना-बदमाशों को रात में ही किया जा चुका है गिरफ्तार
2 min read
• •
Updated: 12 Jun 2022, 4:49 PM IST
News
ब्लेड से हमले में महिला को आए 118 टांके, पीड़िता के घर मिलने पहुंचे शिवराज, बोले- छोड़ूंगा नहीं

भोपाल. गुरुवार रात को मनचलों द्वारा किए गए ब्लेड से चेहरे पर हमले में गभीर रूप से घायल हुई सीमा सोलंकी को चेहरे पर 118 टांके आए हैं। मामला जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तक पहुंचा तो रविवार की सूबह सीएम खुद भोपाल में ब्लेड अटैक विक्टिम से मुलाकात करने उनके घर पहुंच गए। रविवार की सुबह 8 बजे मुख्यमंत्री अपने साथ पुलिस और प्रशासन के आला अदिकारियों को लेकर पहुंचे थे। सीएम ने पीड़िता को 1 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा भी की। साथ ही, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।


पीड़िता से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उसे आश्वस्त कराते हुए कहा कि, तुम बिल्कुल चिंता न करना, तुम्हारा इलाज राज्य शासन कराएगा। सीण ने पीड़िता के साहस की सराहना की। साथ ही, देश की अन्य महिलाओं के लिए सीमां को प्रेरक बताया। उनके बेटे और बेटी पढ़ते हैं। इनके सहयोग के लिए भी कलेक्टर भोपाल को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले रविवार सुबह मुख्यमंत्री ने संभागायुक्त गुलशन बामरा और पुलिस कमिश्नर मकरंद देउसकर को अपने निवास पर बुलाकर बैठक की। इसमें प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी, OSD योगेश चौधरी, कलेक्टर अविनाश लवानिया भी मौजूद रहे।


ये है मामला

बता दें कि, शहर के शिवाजी नगर इलाके में रहने वाली सीमा सोलंकी पर बदमाशों ने उस समय ब्लेड से चेहरे हमला किया, जब उन्होंने मनचलों द्वारा सीटी बजाने और भद्दे कमेंट्स करने का विरोध किया था। बदमाशों ने इसपर पलटवार करते हुए महिला के चेहरे पर ब्लेड से वार कर दिया, जिससे उनके चेहरे पर 118 टांके आए और एक आंख बुरी तरह जख्मी हो गई। पुलिस ने तीनों हमलावरों को शनिवार देर रात को गिरफ्तार भी कर लिया है।

Published on: