भोपाल

पार्क में टहल रही महिला को पड़ोसी के डॉग ने काटा

महिला ने दर्ज करवाया डॉग के मालिक पर मामला।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 May 2020, 3:17 PM IST
सड़क पर मौत बन घूम रहा था पागल कुत्ता, एक साथ 5 लोगों को बना लिया शिकार फिर...
सड़क पर मौत बन घूम रहा था पागल कुत्ता, एक साथ 5 लोगों को बना लिया शिकार फिर...

भोपाल। अरेरा कॉलोनी स्थित एक पार्क में टहलने गई एक महिला को पड़ोसी के डॉग ने काट लिया। हाथ पर डॉग के दांत गडने से महिला का काफी खून बह गया था। हबीबगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

डॉग लेकर पार्क में घूम रहा था
एएसआई शिवनारायण साहू ने बताया कि ई-5 अरेरा कॉलोनी निवासी प्रभात नागा मंडीदीप स्थित एक कंपनी में जॉब करते हैं। जबकि उनकी 37 वर्षीय पत्नी ममता गृहिणी हैं। शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे ममता अपने घर के सामने स्थित पार्क में टहल रही थी। इसी दौरान कॉलोनी में रहने वाला राजेश कुशवाहा भी विदेशी नस्ल का अपना पालतू डॉग लेकर पार्क में घूम रहा था।

शिकायत दर्ज करवाई
महिला का आरोप है कि जैसे ही डॉग उनके पास आया, तो राजेश ने उसे भौ कर दिया। जिससे डॉग ने ममता के दाहिने हाथ पर काट लिया। रेडक्रास अस्पताल से प्राथमिक उपचार करवाने के बाद देर रात महिला ने थाने पहुंचकर डॉग के मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

Published on: