भोपाल

breaking : राजधानी में दिनदहाड़े महिला का मर्डर, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी में दिनदहाड़े महिला का मर्डर, जांच में जुटी पुलिस
2 min read
May 03, 2018
women murder in Shahpur
women murder in Shahpur

भोपाल. शाहपुरा इलाके में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब लोगों ने एक महिला की खून से सनी लाश देखी। बताया जा रहा है कि महिला की हत्या किसी नुकीली चीज से वार कर की गयी। हालांकि पुलिस को घटना स्थल पर कोई भी चश्मदीद गवाह नहीं मिला है। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजवा दिया है।

एसडीओपी विजय पुंज ने बताया कि गुरुवार की सुबह सूचना मिली थी कि एक महिला का खून से लथपथ शव बावडिया कलां रोड पर पड़ा हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर देखा तो पता चला कि महिला की हत्या पेट में गुप्ती से वार कर की गई थी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए हमीदिया भेजवा दिया। गुरुवार की दोपहर बाद महिला की हत्या मामले में कुछ जानकारी मिली है।

पापा ने कहा था सुबह तेरी लाश बिछा दूंगा!

पुलिस महिला के शव की शिनाख्ती के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में पुछताछ की है। पुलिस को घटनास्थल से लावारिस हालत में एक स्कूटी क्रमांक mp 04 sr 6040 मिली है। सूत्रों की माने तो महिला की हत्या किसी परिचित द्वारा रंजिश के चलते किया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं दी है पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही महिला की हत्या का खुलासा हो पाएगा। वहीं, मृतिका के बेटे कुणाड़ से पुछताछ में कहा, पापा ने रात में कहा था सुबह तेरी लाश बिछा दूंगा। जिसके बाद गुरुवार की सुबह महिला की हत्या हो गई। पुलिस ने संदिग्ध के रूप में अभी आरोपी गुड्डू को हिरासत मे लिया है।

महिला के पेट में गुप्ती मारकर हुई हत्या

बावड़िया कलां रोड पर दिनदहाड़े एक महिला के पेट में गुप्ती मारकर हत्या कर दी गई। मर्डर की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ एसपी राहुल लोढा ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि पूर्व रंजिश के चलते महिला की पेट में गुप्ती मारकर हत्या की गयी है।

जांच पड़ताल में यह भी जानकारी मिली है कि मृतक महिला बब्ली उर्फ चांदनी, मीरा नगर की रहने वाली है। मृतक महिला के पति का नाम विजय तुली बताया जा रहा है। जानकारी ये भी मिली है कि मृतक महिला किसी दूसरे की स्कूटी लेकर निकली थी। रास्ते में हनुमानमंदिर के पीछे गुप्ती मारकर किसी अज्ञात ने हत्या कर दी।

Updated on:
03 May 2018 01:59 pm
Published on:
03 May 2018 03:16 pm