भोपाल

नए साल में महिला कैदियों को बड़ी सौगात, शैंपू-क्रीम सबकुछ मिलेगा

New Year Gift To Women Prisoners: मध्य प्रदेश की जेलों में बंद कैदियों की सुविधाओं में वृद्धि, खाने के साथ अब ले सकेंगे सलाद का मजा

less than 1 minute read
Dec 29, 2024
Women prisoner

New Year Gift To Women Prisoners:मप्र की जेलों में नए साल से महिला कैदियों के लिए विशेष सुविधाएं शुरू की जाएंगी। एक जनवरी 2025 से उन्हें हर महीने हेयर रिमूवल क्रीम और हफ्ते में एक बार शैपू उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही सभी कैदियों को अब खाने में सलाद मिलेगा। चाय, दूध, तेल और दाल की मात्रा खाने में बढ़ाई जाएगी। कैदियों के स्वच्छ रहने और उनके पोषण को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया जा रहा है।

1 हजार 900 महिलाएं शामिल

मप्र की तमाम जेलों की क्षमता 36 हजार कैदियों की है, लेकिन इन जेलों में वर्तमान 43 हजार कैदी बंद हैं जिनमें से लगभग 1 हजार 900 महिलाएं शामिल हैं। जिसके चलते जेलों की क्षमता को भी बढ़ाने पर कार्य किए जाने की योजना बनाई जा रही है। इसके साथ ही जेल कर्मचारियों को कैदियों के मनोविज्ञान और व्यवहार को समझने की भी ट्रेनिंग दी जाएगी। मध्यप्रदेश की जेलों मेम ये सुधार करेक्शन सर्विसेज एंड प्रिजन्स एक्ट 2024 के तहत किया जा रहा है।

दी जाएगी ट्रेनिंग

नए साल में कई बड़े बदलाव भी होंगे। 'अपराधी के मन को समझना और बदलना' पर भी जोर दिया जाएगा। जेल कर्मचारियों को अपराधी को बेहतर तरीके से समझने और उनके साथ व्यवहार करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। नए राज्य जेल कानूनों के लिए केंद्र सरकार के मॉडल प्रिज़न्स एक्ट 2023 को आधार बनाया गया है। इतना ही नहीं 'सेंट्रल प्रिज़न' या 'डिस्ट्रिक्ट प्रिज़न' के साथ 'करेक्शनल इंस्टीट्यूशन' शब्द भी जोड़ा जाएगा।

Published on:
29 Dec 2024 10:58 am
Also Read
View All

अगली खबर