
भोपाल. तलैया थाना क्षेत्र स्थित काली मंदिर के तालाब में डूब रही एक महिला की पुलिस ने जान बचा ली। बताया जा रहा है कि महिला पारिवारिक कलह के चलते काफी दिनों से परेशान चल रही थी। जिसके बाद महिला ने रविवार की सुबह करीब 3.30 बजे काली मंदिर के तालाब में छलांग लगा ली थी। सूचना पर तत्काल पहुंच डायल 100 पुलिस ने डूबते हुए महिला को बचा लिया। पुलिस के इस सराहनीय कार्य पर आसपास के लोगों ने सराहना की।
आत्महत्या के लिए महिला ने लगाई छलांग
पुष्पा नगर ऐशबाग की निवासी महिला पारिवारिक विवाद के चलते महिला काफी दिनों से परेशान थी। महिला सुसाइड करने के लिए तालाब में छलांग लगायी। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना डायल 100 को दिया। सूचना पर तत्काल Dail 100 चार्ली 21 थाने में मौजूद स्टाफ रात्रि गश्त अधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर महिला को डूबते हुए देख तालाब में छलांग लगाकर महिला की जान बचाई।। घायल महिला को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां महिला का उपचार चल रहा। सराहनीय कार्य में आरक्षक नर्मदा प्रसाद तलैया थाने की टीम रूपेश वसीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अक्सर तालाब में छलांग लगाकर करते हैं सुसाइड
इसके पहले काली घाट के पास भी 24 साल की युवती तालाब में कूद कर सुसाइड करने की कोशिश की थी। जिसके बाद वहां मौजूद मो.समीर ने दौड़ लगाकर थाने में घटना की सूचना दी। थाने के सामने ही चार्ली मोबाइल(बाइक) पर तैनात सिपाही राजन आर्य और जितेंद्र मालवीय मौजूद थे। वह मौके पर पहुंचे और युवती की जान बचा ली गयी थी।
यह देख दोनों सिपाहियों ने तालाब में छलांग लगा दी। बड़ी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही मौके पर आ गई एम्बुलेंस से महिला को हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। पानी में गिरने के कारण उसके पेट और फेंफ ड़ों में पानी भर गया था। पेट का पानी निकालने के बाद उसे वेंटीलेटर पर रखा गया। शाम तक उसकी हालत में काफी सुधार आने पर पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए।