भोपाल

World Sleep Day 2024: एमपी में सिर्फ दो फीसदी लोग ही सोते हैं चैन की नींद

World Sleep Day:हाल ही में आए एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि मध्य प्रदेश में केवल दो फीसदी लोग ही चैन की नींद सो पा रहे हैं।

less than 1 minute read
Mar 15, 2024
world_sleep_day.png

World Sleep Day:सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आप अच्छी नींद लें। लेकिन, आजकल बदलती लाइफस्टाइल की वजह से लोग नींद से जुड़ी समस्याओं के शिकार होते जा रहे हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश के लोग चैन की नींद नहीं सो पाते हैं। हाल ही में आए एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि दो फीसदी लोग ही चैन की नींद सो पा रहे हैं। 45 फीसदी लोगों ने कहा है कि कोविड के बाद चीजें और बिगड़ गई हैं। सर्वे में नींद नहीं आने के कई कारण सामने आए हैं।

41,000 से अधिक व्यक्तियों का सर्वे
एक रिसर्च एजेंसी लोकल सर्कल्स ने 2022 से भारत में नींद के पैटर्न पर सर्वे किया है। वर्ल्ड स्लिप डे 2024 पर जारी रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश सहित देश भर के 309 जिलों के 41,000 से अधिक व्यक्तियों का सर्वे किया गया है। इसमें कई चौंकाने वाले रिजल्ट सामने आए हैं।


मध्य प्रदेश के सर्वे में पाया गया कि केवल 2% लोग ही हर रात 10 घंटे से अधिक सो पाते हैं, जबकि 15% लोग 8-10 घंटे के बीच सोते हैं। अधिकतर 38%, 6-8 घंटे सोते हैं, 33% 4-6 घंटे सोते हैं और 12% 4 घंटे या फीर उससे कम सोते हैं।


नींद न आने के पीछे की कई वजह हैं। 10% लोग अपने साथी के जागने से, 14% मोबाइल फोन से परेशान होते हैं। 46% लोग बाथरूम जाने के लिए उठते हैं। इसके बाद, 29% लोग अनियमित कार्यक्रम या सुबह की होने वाले कई चीजे का सामना करते हैं, जबकि 18% बाहरी शोर या मच्छरों से परेशान होते हैं।

Published on:
15 Mar 2024 03:43 pm