भोपाल

बिस्तर में मृत मिली लिव-इन-पार्टनर, पीएम रिपोर्ट में गला दबने से मौत

पुलिस ने जताई हत्या की आशंका, रायसेन जिले की निवासी थी युवती
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Apr 2020, 1:50 AM IST
Young Girl Dead Body Found
बिस्तर में मृत मिली लिव-इन-पार्टनर, पीएम रिपोर्ट में गला दबने से मौत

भोपाल. कोलार इलाके में युवती की मौत का मामला प्रकाश में आया है। पीएम रिपोर्ट में गला दबने से मौत का खुलासा हुआ है। पुलिस को हत्या की आशंका है। युवती लिव-इन-रिलेशन में युवक के साथ रह रही थी। पुलिस लिव-इन-पार्टनर से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक मूलत: उदयपुरा रायसेन की रहने वाली 22 वर्षीय जानकी रजक होंडा शोरूम के पीछे बंजारी नगर में लिव-इन पार्टनर लखन लोधी के साथ रहती थी। लखन पानी के टैंकर में नौकरी करता था। फिलहाल वह बेरोजगार है। तीन-चार साल से जानकी व रजक लिव इन में पति-पत्नी बनकर रह रहे थे। शुक्रवार की शाम को युवती को लेकर लखन अस्पताल पहुंचा, जहां डाक्टरों ने चेक कर उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर हमीदिया पीएम के लिए भिजवाया। मामले की जांच कर रहे एएसआई महेश मांझी का कहना है कि शॉर्ट पीएम रिपोर्ट मिल गई है। जिसमें गला दबने से मौत की पुष्टि हुई है। यह हत्या है या आत्महत्या जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले की जांच की जा रही है।

बगल में बेहोशी की हालत में पड़ी थी जानकी
पूछताछ में लखन ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर दुकान से राशन का सामान लेकर घर पहुंचा। नींद आने पर सोने चला गया। जानकी खाना बना रही थी। शाम करीब चार बजे उठा, तो जानकी बगल में बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, तो डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में गला दबने से मौत की बात सामने आई है। पुलिस का मानना कि युवती की गला दबाकर हत्या की गई होगी। मौत की गुत्थी सुलझने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Published on: