भोपाल

मछली पकडऩे गए युवक की नदी में मिली लाश, डूबने से मौत की आशंका

नशे की हालत में नदी में डूबने से हुई युवक की मौत
2 min read
• •
Updated: 7 Apr 2020, 1:53 AM IST
Young Man Death Body Was Found In The River
मछली पकडऩे गए युवक की नदी में मिली लाश, डूबने से मौत की आशंका

भोपाल. बैरसिया इलाके में नदी में युवक का शव मिला है। युवक एक दिन पहले ही मछली पकडऩे के लिए अपने साथियों के साथ घर से निकला था। पुलिस को मौके से ऐसे कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं, जिससे युवक के साथ मारपीट किए जाने की पुष्टि हो सके। पुलिस ने पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंपकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को युवक की मौत शराब के नशे में पानी में डूबने से होना का पता चला है।

पुलिस के अनुसार लौहांगी मोहल्ला विदिशा निवासी 28 वर्षीय रवि पिता मुन्नालाल रैकवार मजदूरी और मछली पकडऩे का काम करता था। दोस्तों से उसे पता चला था कि ग्राम खेजड़ा परिहार में बाया नदी में काफी मछलियां हैं। रवि शनिवार दोपहर गांव में रहने वाले मुकेश, सुरेश, सचिन और दो अन्य साथियों के साथ बैरसिया स्थित ग्राम खेजड़ा परिहार में स्थित बाया नदी में मछली पकडऩे के लिए गया था। यहां दोपहर करीब तीन बजे सभी ने नदी में जाल बिछाया और रात वहीं रुकने के लिए पास ही खेत में स्थान निश्चित किया। इस दौरान रवि वहां से अचानक कहीं चला गया। साथियों ने करीब तीन घंटे तक उसकी तलाश की और अंधेरा होने पर वहीं सो गए। जबकि सचिन मांझी ग्राम खेजड़ा में रहने वाले अपने जीजा के घर चला गया। रात भर रवि नहीं लौटा तो शनिवार को साथियों ने फिर से उसकी तलाश की, सुबह करीब साढ़े 8 बजे वहां से करीब 800 मीटर की दूरी पर तालाब किनारे पानी में रवि पड़ा मिला।

शराब पीने का आदी था युवक
टीआई अजय मिश्रा ने बताया कि घटना स्थल पर शराब की खाली बोतल और पाउच मिले हैं। वहीं युवक की जेब से भी पाउच मिला था, साथ ही घटना स्थल का मुआयना करने पर यह स्पष्ट हो रहा है कि शराब के अधिक नशे में होने के कारण युवक की नदी में डूबने से मौत हुई है। परिजनों और दोस्तों ने भी पुलिस को बताया कि वह शराब पीने का आदी था।

Updated on:
7 Apr 2020, 1:53 AM IST
Published on: