युवाओं को पसंद है विवेकानंद की ये 10 बातें, इसलिए मानते हैं आइडल

जब राजधानी के युवाओं से स्वामी विवेकानंद के विचारों और सिद्धांतों पर बात की गई तो बस एक ही लाइन निकलकर आई कि सेलिब्रिटी चेंज होते हैं आइडल नहीं, और हमारे आइडल आज भी स्वामी विवेकानंद हैं।

2 min read
Jan 12, 2017
swami vivekanand
swami vivekanand

भोपाल। विवेकानंद के प्रति सम्मान का ही नतीजा है कि युवा दिवस पर लोग अपने डेक्सटॉप, फेसबुक वॉल, डीपी और वालपेपर के लिए विवेकानंद की पिक्चर को चुना और उनके विचारों की शेयरिंग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर युवा दिवस ट्रेंड कर रहा है। चर्चा में रहने वाले विषयों को तय करने वाला आज का हर पैमाना स्वामी विवेकानंद और युवा दिवस को फोकस किए हुए है।

जब राजधानी के युवाओं से स्वामी विवेकानंद के विचारों और सिद्धांतों पर बात की गई तो बस एक ही लाइन निकलकर आई कि सेलिब्रिटी चेंज होते हैं आइडल नहीं, और हमारे आइडल आज भी स्वामी विवेकानंद हैं।


युवाओं को पसंद है विवेकानंद की ये दस बातें
1. पवित्रता, धैर्य और उद्यम- ये तीनों गुण मैं एक साथ चाहता हूं।

2. जितना बड़ा संघर्ष होगा जीत उतनी ही शानदार होगी।

3. जब तक जीना, तब तक सीखना, अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है।

4. पढऩे के लिए जरूरी है एकाग्रता, एकाग्रता के लिए जरूरी है ध्यान। ध्यान से ही हम इन्द्रियों पर संयम रखकर एकाग्रता प्राप्त कर सकते है।


5. ज्ञान स्वयं में वर्तमान है, मनुष्य केवल उसका आविष्कार करता है।

6. उठो और जागो और तब तक रुको नहीं जब तक कि तम अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते।

7. जिस समय जिस काम के लिए प्रतिज्ञा करो, ठीक उसी समय पर उसे करना भी चाहिए, नहीं तो लोगों का विश्वास उठ जाता है।

8. लोग स्तुति करें या निन्दा, लक्ष्य तुम्हारे ऊपर कृपालु हो या न हो, तुम्हारा देहांत आज हो या युग में, तुम न्यायपथ से कभी भ्रष्ट न हो।

9. जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते तब तक आप भागवान पर विश्वास नहीं कर सकते।

10. एक समय में एक काम करो , और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।


स्वामी विवेकानंद के बारे में युवाओं का ये है कहना
जीवन के सबसे कठिन दौर से निकलने के दौरान उनकी किताबों ने ही मार्गदर्शन दिया। अनुशासन और कर्मठता का नतीजा है कि आज भी अपने निर्णय लेने के लिए सक्षम हूं।
पुनीत शर्मा, इंजीनियर

लाइफ को देखने का नजरिया और खुद पर भरोसा करने का ढंग विवेकानंद के जीवन से प्रेरित है। कॉलेज में बहुत से स्टूडेंट हैं जो कोर्स के अलावा विवेकानंद जी विचारों को पढते हैं।
रंजीत कुमार, स्टूडेंट

कट्टरवादी सोच थोपकर युवाओं को भटकाने वालों को जवाब देने की शक्ति केवल स्वामी विवेकानंद के विचारों में है। जिसमें उनके विचार जीवित हैं वे सम्प्रदाय और रूढिवादिता से परे हैं।
संजय शुक्ला, सोशल एक्टिविस्ट

रोजमर्रा की आदतों से लेकर जीवन के चुनौती पूर्ण दौर तक में स्वामी विवेकानंद के विचार हमें निर्णय लेने लायक बनाते हैं। उनके विचार हर दौर में प्रेरणादायी
रहे हैं।
आशुतोष, स्टूडेंट

स्वामी विवेकानंद को पढऩे के बाद खुद को युवा और विचारक मानने की हिम्मत जुटा पायी। मेरी लेखनी भी स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रभावित है। वे युवाओं के लिए आत्मविश्वास का प्रतीक हैं।
स्वाति कुमारी, लेखक

देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी स्वामी विवेकानंद के विचारों को मानने वाले युवा हैं। युवा भारत के आइडल आज भी स्वामी विवेकानंद हैं। उनके सिद्धांत और फिलॉस्फी आज भी प्ररेणास्त्रोत है।
रोमा शर्मा, सॉफ्टवेयर इंजीनियर
Published on:
12 Jan 2017 02:35 pm