भुवनेश्वर

ओडिशा को बीजद का तोहफा,इन जिलों में खुलने वाले है 20 नए अस्पताल!

newबीजद सरकार का पूरा जोर स्वस्थ कल्याण योजनाओं पर है...
2 min read
• •
Updated: 22 Jun 2018, 8:13 PM IST
naveen patnayak file photo
naveen patnayak file photo

महेश शर्मा की रिपोर्ट...

(भुवनेश्वर): बीजद सरकार का पूरा जोर स्वस्थ कल्याण योजनाओं पर है। केंद्र सरकार की आयुष भारत स्वास्थ योजना को नकारते हुए राज्य सरकार ने बीजू स्वस्थ कल्याण 15 अगस्त से लागू करने का वादा करने के बाद सीएम नवीन पटनायक ने 20 अस्पताल बनवाने की घोषणा की है।

यह सुविधाएं होगी शामिल

पटनायक के अनुसार सभी अस्पताल पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) के तहत बनाए जाएंगे। उनका कहना है कि सरकार का स्वास्थ सेवाएं घर-घर तक पहुंचने का उद्देश्य है। इन अस्पतालों में 2700 बिस्तरों की व्यवस्था होगी। सीएम ऑफिस से प्रेस नोट में बताया गया कि इस प्रोजेक्ट से प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से एक हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।


इन 11जिलों को मिलेगा लाभ

इस योजना का लाभ 11 जिलों को मिलेगा। प्रस्तावित अस्पताल पुरी, जयपुर, अनूगूल बड़बिल, बारिपड, भद्रक, बलांगीर, झारसुगुड़ा, फुलबानी, कालाहांडी, ढेंकानाल, बौद्ध, नुआपाड़ा, मलकानगिरि, नवरंगपुर, सोनपुर, रायगढ़, परलाखेमुंडी, रायरंगपुर व केंद्रपाड़ा में खोले जाएंगे। इनमें से कुछ अस्पताल केंद्रीय अस्पताल के रूप में काम करेंगे। इन अस्पतालों में हड्डी रोग, मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बालरोग, एनेस्थेसिया, नेत्र रोग, नाक-कान-गला, दंतरोग, एक्स रे, त्वचा रोग, मानसिक रोग, ट्राम केयर और इमरजेंसी सेवा उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा दिल के मरीज व न्यूरो केयर भी की जाएगी। इसमें 1,000 करोड़ का निवेश किया जाएगा।


बीजेडी की नवीन केयर योजना

नवीन पटनायक की ओर से स्वास्थय योजनाओं पर जमकर काम किया जा रहा है। अस्पताल के निर्माण से पहले सराकर की ओर से एक नई योजना की घोषणा की गई थी। इस योजना का नाम बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना रखा गया। इस योजना को नवीन केयर योजना नाम का नाम दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के 3.5 करोड़ लोगों को पांच लाख तक के स्वास्थ बीमा का लाभ मिलेगा। आवेदक को कोई भी राशि अदा नहीं करनी पडेगी। कुल 70 लाख परिवारों को यह बीमा कवर दिया जाएगा। इसे कैशलेस हेल्थ सहायता कहा जा रहा है। राज्य के सरकारी अस्पतालों में इनका इलाज मुफ्त किया जाएगा। इसके अलावा गर्भवती महिला को 500 रुपया तथा घर से लाने और छोड़ने की व्यवस्था मुफ्त होगी।इसी के साथ सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गयी है।

Published on: