भुवनेश्वर

बलंगीर: देवी मां को खुश करने को दी नरबलि, हत्यारे गिरफ्तार

बलंगीर के सिंदिकेला थाना क्षेत्र के सुंडीमुंडा गांव की नदी के किनारे इसी 16 अक्टूबर को मुकुंद का शव मिला था...

less than 1 minute read
file photo
file photo

(पत्रिका ब्यूरो,भुवनेश्वर): पश्चिम ओडिशा के बलंगीर जिले में 16 अक्टूबर को मिला सिरविहीन शव 8 वर्षीय बालक मुकुंद राना का था। उसकी हत्या करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने स्वीकारा कि उन्होंने देवी मां को खुश करने के लिए नरबलि दी। चुपके से बलि चढ़ाकर उसका धड़ फेंक दिया था। पुलिस उनसे सख्ती बरत कर पूछताछ कर रही है। अभी तक यह नहीं पता चल सका कि मुकुंद का सिर कहां छुपाया गया है।


बलंगीर के सिंदिकेला थाना क्षेत्र के सुंडीमुंडा गांव की नदी के किनारे इसी 16 अक्टूबर को मुकुंद का शव मिला था। शव का सिर नहीं था। मुकुंद के घर वालों ने कपड़ों से उसकी शिनाख्त की। घर वालों ने संदेह व्यक्त किया कि उसे बलि चढ़ाने के लिए कत्ल किया गया होगा। संदेह व्यक्त करते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।


पुलिस ने छानबीन शुरू की। मृतक के मामा कुंजराना व उसके रिश्तेदार शोभावन राना को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार करने का दावा किया है। सूत्र बताते हैं कि दोनों को दो दिन पहले ही हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ के बाद दोनों ने बलि की बात स्वीकारी।


पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों ने जुर्म स्वीकारा कि मुकुद की की बलि ली गयी ऐसा देवी मां को खुश करने के लिये किया गया था। पुलिस उनसे और भी तथ्य उगलवा रही है।

Published on:
20 Oct 2018 08:43 pm