भुवनेश्वर

#मीटूः फिल्म अभिनेत्री नंदिता दास के पिता जतिन पर आरोप

जतिन दास ओडिशा के बारीपादा के रहने वाले हैं...

less than 1 minute read
jatin das file photo
jatin das file photo

(भुवनेश्वर): मीटू अभियान में यौन उत्पीड़न करने वालों की सूची में ओडिशा के पद्मभूषण जतिनदास भी शामिल कर लिए गए। सरंक्षणवादी निशा बोरा ने मशहूर पेंटर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जतिन दास मशहूर अभिनेत्री फिल्म निर्माता नंदिता दास के पिता भी हैं।

जतिन दास ओडिशा के बारीपादा के रहने वाले हैं। उन्होंने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। ट्वीटर पर निशा बोरा ने कहा कि वह जतिन दास से अपने ससुर के माध्यम से 2004 में गर्मियों में मिली थी। इंडिया इंटरनेशनल में डिनर लिया था। तब वह 28 साल की थी।

निशा ने कहा कि जतिन दास ने उनसे उनके काम में कुछ दिनों के लिए सहायता करने को कहा, तो वह सहर्ष तैयार हो गई और जतिन के स्टूडियो खिडकी गांव गईं। वहां पर दिन में ही जतिन दास ने व्हिस्की पी और उन्हें भी ऑफर की, पर निशा के अनुसार उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने बांहों में भरने का प्रयास किया, मैने किसी तरह छुड़ा लिया। दास ने फिर यही करने की कोशिश की। अबकी उन्होंने मेरे होठो को चूमा। उनकी दाढ़ी मुझे चुभी। निशा के मुताबिक दास को उन्होंने धक्का देकर अलग कर दिया। उन्होंने फिर कहा कम ऑन। मैने जैसे तैसे बैग उठाया और अपने घर की ओर भागी। अब तक इस घटना को किसी को नहीं बताया। दास ने कहा कि यह बहुत ही घटिया आरोप है। वह 76 साल के हैं।

Published on:
16 Oct 2018 09:13 pm