
(भुवनेश्वर): इंडोनेशिया के जकार्ता में चल रहे 18 वें एशियन गेम्स में भारत ने अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत की ओर से विभिन्न खेल खेलने वाले खिलाडियों ने 69 मेडल अपने नाम कर देश का मान बढाया है। इन खिलाडियों में प्रदेश की दुतीचंद भी शामिल है। दुतीचंद धाविका है जिन्होंने सौ और दो सौ मीटर की दौड में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। जब दुतीचंद ने इंडोनेशिया से आने के बाद जब अपने गृह जनपद जाजपुर की धरती पर कदम रखा तो उनके सम्मान में हजारों लोग खडे दिखाई दिए। इन सभी लोगों ने दुती का शानदार स्वागत किया।
सीएम ने दिया तीन करोड का चेक
एयरपोर्ट पर दुतीचंद का शुक्रवार को कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी और कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के छात्र छात्राओं ने स्वागत किया। वह राज्य सचिवालय भी पहुंची। मुख्यमंत्री पटनायक ने उसे तीन करोड़ रुपए का चेक दिया।
संघर्षभरा रहा दुतीचंद का सफर
बता दें कि भारत के खिलाडियों ने अन्य खिलाडियों को परास्त कर अब तक 69 मेडल झटक लिए है। इनमे 15 गोल्ड, 24 सिल्वर और 30 रजत पदक है। सभी खिलाडियों के संघर्ष की अलग कहानियां है। दुतीचंद का सफर भी संघर्षों से भरा रहा पर उन्होंने कभी हार नहीं मानी। बता दें कि दुतीचंद ऐसी खिलाडी है जिन्होंने दौड की अलग-अलग कैटेगरी की प्रतियोगिता में पदक जीते है। पर एक समय ऐसा भी था जब उनके खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। 2014 में जेंडर टेस्ट के दौरान उनमे मेल हार्मोन टेस्टोस्टेरॉन की मात्रा निश्चित पैमाने से अधिक पाई गई जिसके बाद उन्हें खेलने से रोक दिया गया। दुतीचंद ने यहीं हार नहीं मानी और इस मामले को खेल पंचाट मेें उठाया और सफलता मिलने के बाद एशियाड खेल में जीत दर्ज की। मीडिया से बात करते समय उन्होंने बताया था कि अब उनकी नजर 22020 के ओलंपिक और 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों की ओर है।