28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओडिशा में इमारतों पर दिखने लगा है बारिश का असर!…जाजपुर ​जेल की दीवार गिरी

ओडिशा भी उन्हीं राज्यों में शुमार है जिसमे बारिश के कारण लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया...
2 min read
Google source verification
jajpur jail

jajpur jail

(भुवनेश्वर): बारिश ने इस वर्ष देश के विभिन्न राज्यों में तबाही मचाई। केरल इस तबाही का सबसे बडा गवाह बना। पर अन्य राज्यों में भी बारिश का कहर बरकरार रहा। ओडिशा भी उन्हीं राज्यों में शुमार है जिसमे बारिश के कारण लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। राज्य में जहां बारिश के कारण नदियां उफन गई और सडके जलमग्न हो गई वहीें अब पुराने भवन बारिश की मार झेलने लायक नहीं बचे है। यह बात आज सुबह साबित हो गई जब जाजपुर जिले की 106 साल पुरानी जेल की दीवार बारिश के कारण ध्वस्त हो गई। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।


बारिश ने किया दिवार को धराशाही

जाजपुर जिले की 106 साल पुरानी जेल की दीवार अब की बारिश सहन नही कर पाई और ध्वस्त हो गयी। हालाँकि किसी के भी हताहत होने की खबर नही है पर बाउंड्री वाल से लगे कैदियों के शौचालय व किचिन ढह गये।


खस्ता हालत में है जेल की इमारत

भारी बारिश के कारण जर्जर जेल की इमारत अब गिरी तब गिरी की हालत में है। जेल स्टाफ व कैदियों को कोई नुकसान नही हुआ। बीते दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त है। जेल में बंद कैदियों पर निगरानी रखने के लिए जेल की सुरक्षा बढ़ दी गयी है। जेल सधीक्षक लक्ष्मीमुखी ने बताया मलबा हटाया जा रहा है। पुनर्निर्माण का काम जल्द ही शुरू कर दिया जयेगा।

भारी बारिश के अलर्ट पर है राज्य

बता दें कि बीते दिनों राज्य में भारी बारिश हुई। इसी के साथ मौसम विभाग ने कई बार राज्य में तेज बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया। भारी बारिश के कारण ही राज्य की नदियां लबालब है। महानदी के उफान मारने के कारण हिराकुड बांध के अब तक 25 गेट खोले जा चुके है।

यह भी पढे: महानदी के अपस्ट्रीम से पानी की आवक बढी,खोले जा सकते है हीराकुुड बांध के सभी गेट