पटनायक ने कहा कि राज्य सरकार सुदूरवर्ती आदिवासी इलाकों में स्वास्थ एवं शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराने को तत्पर है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 में राज्य में 321 एमबीबीएस की सीटें थी, लेकिन शहीद लक्ष्मीनायक मेडिकल कोरापुट, पंडित रघुनाथ मुर्मू मेडिकल कालेज एवं अस्पताल मयूरभंज और भीमाभुई मेडिकल कालेज बलंगीर के खुलने के बाद ये सीटें बढ़कर 950 तक पहुंच गई हैं । फकीर मोहन मेडिकल कालेज बालासोर में उद्घाटन के बाद 1050 एमबीबीएस की सीटें हो जाएंगी । इस मेडिकल कालेज में 2018-19 के सत्र में प्रवेश शुरू हो जाएंगे । उन्होंने कहा कि 300 करोड़ की लागत वाले इस कालेज व अस्पताल में 205 करोड़ का योगदान राज्य सरकार का है । इस अवसर पर राज्य के स्वास्थ मंत्री प्रताप जेना, सांसद कलिकेश सिंह देव, नेता प्रतिपक्ष नृसिंह मिश्र भी थे ।