पीएम मोदी दो दिन के नेपाल दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। पीएम मोदी काठमांडू में अयोजित बिम्सटेक सदस्य देशों के सम्मेलन में भाग लेने गए हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान वह मुख्य रूप से एक्ट ईस्ट पालिसी बात करेंगे। बता दें कि बिम्सटेक देशों में बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाइलैंड शामिल हैं।